17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलएशिया कप में फिर गरजेगा विराट का बल्ला, निशाने पर है इस...

एशिया कप में फिर गरजेगा विराट का बल्ला, निशाने पर है इस भारतीय दिग्गज का रिकॉर्ड, तैयारी में जुटे किंग

Published on

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली यूएई में होने वाले एशिया कप से वापसी कर रहे हैं। कोहली को भारत के 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। एशिया की शुरुआत इसी महीने 27 अगस्त से हो रही है और भारत का पहला मैच 28 अगस्त पाकिस्तान के साथ होगा। ऐसे में इस बड़े मुकाबले के लिए कोहली अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। कोहली लंबे से समय से अपने फॉर्म को लेकर जूझ रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से उनके लिए वापसी करना आसान नहीं होगा।

इंग्लैंड दौरे पर नहीं चला था बल्ला
विराट कोहली इंग्लैंड दौरे पर भी टीम इंडिया के साथ थे। इंग्लैंड के खिलाफ भी कोहली पूरी तरह से फ्लॉप साबित रहे। वहीं वेस्टइंडीज दौरे पर कोहली ब्रेक लेने का फैसला किया था। इसके अलावा 18 अगस्त से शुरू हो रहे जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भी वह टीम में शामिल नहीं किए हैं।

एशिया कप में कोहली के निशाने पर होगा इस दिग्गज का रिकॉर्ड
हालांकि इसके बावजूद विराट कोहली से उम्मीद होगी कि वह एशिया कप में वह टीम इंडिया के लिए धमाल मचाएंगे और इस टूर्नामेंट में कोहली के पास मौका होगा कि वह अपने खोए हुए लय में वापस आए और टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाए। क्योंकि एशिया कप में कोहली ने हमेशा शानदार प्रदर्शन किया है।

सुरेश रैना ने बनाए हैं सबसे अधिक रन
एशिया कप में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के नाम है। रैना ने साल 2008 में 372 रन बनाए थे। विराट खुद ही इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं, उन्होंने एशिया कप 2012 में 357 रन बनाए थे। हालांकि अब यह टूर्नामेंट वनडे से टी20 फॉर्मेट में बदल गया है। ऐसे में कोहली के लिए एक बार फिर से अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर रैना को पीछे छोड़ना आसान नहीं होगा।

वीरेंद्र सहवाग और शिखर धवन ने भी मचा चुके हैं धमाल
एशिया कप में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग नाम तीसरे नंबर पर आता है। सहवाग ने इस टूर्नामेंट में 2008 में ही 348 रन बनाए थे। वहीं चौथे स्थान पर शिखर धवन हैं जिन्होंने 2018 में 342 रन बनाए थे।

पूर्व कप्तान धोनी भी नहीं हैं किसी से कम
इस मामले में पांचवें स्थान पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। धोनी ने एशिया कप 2008 में ही 327 रन बनाए थे। इस तरह एक बार फिर से इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों से उम्मीद होगी कि वह अपने बल्ले से खूब रन बरसाए।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...