26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यअलवर मॉब लिंचिंग: सब्जी बेचने वाले को चोर बताकर ली थी जान,...

अलवर मॉब लिंचिंग: सब्जी बेचने वाले को चोर बताकर ली थी जान, 7 अरेस्ट

Published on

अलवर,

अलवर मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है. मामले में राजस्थान पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों द्वारा इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली गई है. अलवर में ठेला लगाने वाले शख्स को भीड़ ने चोर बताकर पीटा था. इसमें उसकी जान चली गई थी. मॉब लिंचिंग में कथित रूप से शामिल आरोपियों के नाम सायबू, विक्रम खान, असद खान, पोला खान और तालिम हैं. इनको गिरफ्तार किया गया है.

मामला अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के रामबास गांव का है. खबर आई थी कि वहां 50 वर्षीय चिरंजी लाल सैनी शौच के लिए गए थे. उसी दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने चोर समझकर चिरंजी की डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद चिरंजी लाल की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में सब्जी का ठेला लगाने वाले चिरंजी लाल रामबास में शौच के लिए खेत में गया था. उसी दौरान अलवर के सदर थाना क्षेत्र से एक चोर ट्रैक्टर चुराकर भाग रहा था. पीछे से सदर थाना पुलिस और ट्रैक्टर मालिक चोरों का पीछा कर रहे थे. चोर खुद को पुलिस और ट्रैक्टर मालिकों से घिरा देखकर ट्रैक्टर को बिजली घर के पास स्थित एक खेत में छोड़कर भाग गए.

इतने में ही पुलिस से पहले ट्रैक्टर के मालिक आ गए. वहां मौजूद चिरंजी लाल को समुदाय विशेष के 20-25 लोगों ने चोर समझकर बुरी तरह से पीट दिया. इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया. पुलिस जब तक मौके पर पहुंची और जानकारी ली तो मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने घायल चिरंजी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर जयपुर रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान चिरंजी ने दोपहर लगभग 3 बजे दम तोड़ दिया. आक्रोशित लोगों ने गोविंदगढ़ थाने का घेराव कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.

गोविंदगढ़ थाने के कार्यवाहक थानाधिकारी एएसआई श्याम लाल मीणा ने बताया कि मृतक के बेटे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पिता चिरंजी लाल सैनी सुबह शौच के लिए गया था, तभी कुछ लोगों ने उसके साथ लिंचिंग की. पिटाई से गंभीर घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. उलाहेड़ी गांव के विक्रम खान, जुम्मा खान सहित समाज विशेष के लोगों पर चिरंजी लाल के साथ लिंचिंग करने का आरोप है.

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...