24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
HomeUncategorizedगूगल ने बदल दिए नियम! AI इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान,...

गूगल ने बदल दिए नियम! AI इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान, वरना उठाएंगे नुकसान

Published on

आज के वक्त में AI का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन गूगल इसे लेकर सतर्क हो गया है। AI के इस्तेमाल को लेकर गूगल की तरफ से नए नियमों को जारी कर दिया गया है। यह नए नियम डेवलपर्स और एंड्रॉइड ऐप के लिए जल्द लॉन्च हो जाएंगे। इससे ग्राहकों का इंगेजमेंट और यूजर एक्सपीरिएंस बढ़ेगा। गूगल ने डेवलपर्स से कहा है कि वो अपने ऐप में एक फीचर दें, जिससे यूजर्स खतरनाक AI जनरेटेड कंटेंट रिपोर्ट कर पाएं।गूगल का कहना है कि नए नियम तय करेंगे कि AI जनरेटेड कंटेंट लोगों के लिए सुरक्षित है साथ ही वो अपना फीडबैक दे पाएंगे।

क्या हैं नए नियम
अगले साल, डेवलपर्स के लिए अनिवार्य हो जाएगा कि वो AI जनरेटेड कंटेंट के एक फ्लैग रेज करने का ऑप्शन देंगे। इसके लिए ऐप से निकलने की जरूरत नहीं होगी। गूगल के नए नियमों के तहत AI का इस्तेमाल करके कंटेंट जनरेट करने वाले ऐप को बैन करने और उसे रोकने का नियम है। गूगल के नए नियम की मानें, तो ऐसे ऐप्स को बैन करने का निर्देश दिया गया है, जो बच्चों के शोषण और उनके साथ दुर्व्यवहार को सपोर्ट करते हैं। साथ ही फर्जी कंटेंट फैलाने वाले ऐप को बैन करने का नियम जारी किया गया है।

परमिशन लेना होगा अनिवार्य
गूगल ने बेवजह फोटो और वीडियो का एक्सेस लेने वाले ऐप्स के लिए नए नियम जारी किए हैं। साथ ही Google ने फुल स्क्रीन इंटेंट नोटिफिकेशन के इस्तेमाल को मजबूत किया है। फोन या वीडियो कॉल के दौरान ऐप को यूजर्स की परमिशन मांगनी होगी।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...