14.9 C
London
Monday, June 8, 2026
Homeराज्यपंजाब पुलिस के SI को कार में बम से उड़ाने की थी...

पंजाब पुलिस के SI को कार में बम से उड़ाने की थी साजिश, आवारा कुत्ते ने ‘देवदूत’ बनकर बचा ली जान

Published on

अमृतसर

35 सेकेंड के इस सीसीटीवी फुटेज ने पंजाब पुलिस की नींद उड़ा दी थी। रात करीब 2 बजे के इस वीडियो में मोटरसाइकल पर बैठे दो लोग नजर आते हैं। एक शख्स बाइक से उतरता है और घर के बाहर खड़ी इस हरे रंग की बोलेरे गाड़ी के नीचे कुछ चिपकाने की कोशिश करता है। बमुश्किल 20 सेकेंड में वो अपना काम पूरा कर लेता है और फिर अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो जाता है। दरअसल, अमृतसर के रंजीत अविन्यू के सी ब्लॉक में खड़ी ये गाड़ी सब इंसपेक्टर दिलबाग सिंह की थी और आप ये जानकर दंग रह जाएंगे कि उनकी गाड़ी के नीचे ये दो बदमाश बम लगाकर गए थे। जी हां, पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर को बम से उड़ाने की साजिश रची गई थी। लेकिन कहते हैं ना जाको राखे साइयां मार सके ना कोय। इसे इत्तेफाक कहें या ऊपर वाले का करम कि एक आवारा कुत्ता दिलबाग सिंह के लिए देवदूत बनकर आया।

तड़के इस कुत्ते की नजर बम पर चली गई। जाहिर है उसे लगा कि कोई खाने पीने का पैकेट होगा। उसने IED को बाहर खींचने की कोशिश की, पर पूरी तरह उसे बाहर निकालने में नाकाम रहा। लेकिन उसने इतना काम तो कर ही दिया कि सुबह जब गाड़ी धोने वाला आया तो उसकी नजर फौरन इस संदिग्ध चीज पर चली गई। उसने तुरंत सब इंसपेक्टर को खबर दी। जांच करने पर पता चला कि ये तो IED बम है। पुलिस की टीमें एक्टिव हुई और बम को निकालकर निष्क्रिय किया गया।

इंस्पेक्टर पर बम से हमले की कोशिश नाकाम हो गई। इस मामले ने पूरे पंजाब में खलबली मचा दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए शिनाख्त करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़े गए, जो विदेश भागने की फिराक में थे। अब इन्हें अमृतसर लाया जा रहा है। आपको बता दें कि सब इंसपेक्टर दिलबाग सिंह पंजाब में आतंकवाद के दौर में काफी सक्रिय रह हैं और इसके पहले भी उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। पुलिस को शक है कि इंस्पेक्टर की गाड़ी के नीचे लगाया गया IED पाकिस्तान से आया था। पुलिस आतंकी एंगल से भी मामलेे की जांच कर रही है। पुलिस की कई टीमें इस केसे को लेकर ऐक्टिव हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भाजपा उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट, दिल्ली से मिली हरी झंडी

कल नामांकन दाखिल करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी...

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

More like this

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

पंजाब में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर, तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुई समीक्षा बैठकें

पंजाब। पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘युद्ध...