5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedकॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत बिगड़ी, ब्रेन डेड अवस्था में, हार्ट भी...

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत बिगड़ी, ब्रेन डेड अवस्था में, हार्ट भी कर रहा प्रॉब्लम

Published on

कानपुर ,

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को लेकर बड़े खबर आई है. बताया जा रहा है कि उनकी हालत पहले से ज्यादा खराब हो गई है. उनका ब्रेन लगभग डेड की स्थिति में पहुंच गया है. राजू के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कहा हम सब अब भगवान के भरोसे हैं. वह कोई करिश्मा करें.

एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव के मामले में आई ये खबर सही में चिंताजनक है. उनके मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना का कहना है कि आज सुबह डाक्टरों ने जानकारी दी है कि राजू का ब्रेन काम नहीं कर रहा है. वह लगभग डेड की स्थिति में है. हार्ट भी प्रॉब्लम कर रहा है. हम सब लोग परेशान है. सब भगवान से प्राथना कर रहे है. परिवार के लोग भी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं.

10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के होटल के जिम में एक्सरसाइज करते हुए कार्डियक अरेस्ट हुआ था. इसके बाद से वह दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं. राजू श्रीवास्तव को पिछले आठ दिनों से होश नहीं आया है. डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में लगातार लगी हुई है. गुरूवार सुबह एक्टर शेखर सुमन ने राजू श्रीवास्तव की हेल्थ अपडेट दी थी. उन्होंने कहा था कि राजू की हालत स्थिर है. हालांकि लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, अब ऐसा नहीं है.

शेखर ने बताया था राजू का हाल
ट्विटर पर शेखर सुमन ने बताया था कि वह कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की फैमिली से कॉन्टैक्ट बनाए हुए हैं. उन्होंने लिखा था, ‘राजू की तबीयत को लेकर आज की अपडेट यह है कि वह स्टेबल हैं. अभी भी बेहोश हैं लेकिन स्टेबल हैं. उन्हें रिकवर करने में अभी एक हफ्ता और लगेगा. उनके जल्द ठीक होने की दुआ कीजिए. हर हर महादेव.’

इससे पहले शेखर सुमन ने बताया था कि 15 दिनों पहले उन्होंने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव से मुलाकात की थी. उन्होंने बताया था कि राजू श्रीवास्तव, कॉमेडी शो ‘इंडियाज लाफ्टर चैंपियन’ के सेट पर पहुंचे थे. ऐसे में उन्होने शेखर संग वैनिटी वैन में लंबी बातचीत की थी. साथ ही उन्होंने खुलासा किया था कि राजू श्रीवास्तव ने कुछ दिन पहले अपनी उंगली हिलाई थी.

10 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट होने के बाद राजू श्रीवास्तव के ट्रेनर ने उनको एम्स में भर्ती करवाया गया था. वह एक होटल के जिम में वर्कआउट करते हुए अचानक गिर पड़े थे और बेहोश हो गए थे. बेहोशी की हालत में ही उनका ट्रेनर उन्हें अस्पताल लेकर गया था. तब से राजू श्रीवास्तव का इलाज एम्स में चल रहा है. उनका परिवार उनके साथ है. पहले बताया गया था कि कॉमेडियन का दिमाग रिस्पॉन्ड नहीं कर रहा है.

प्रधानमंत्री ने की थी परिवार से बात
इसके बाद यह भी खबर आई थी कि राजू का MRI किया गया है, जिसमें उनकी दिमाग की एक नस दबी हुई आई है. इसी को ठीक करने में डॉक्टर लगे है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई अन्य राजनेताओं और मंत्रियों ने राजू श्रीवास्तव के परिवार को कॉन्टैक्ट कर कॉमेडियन का हाल लिया है. साथ ही अच्छे से अच्छा इलाज मिलने का आश्वासन भी उन्हें दिया है. फैंस और परिवार राजू श्रीवास्तव की सेहत और उनके जल्द ठीक होने की दुआ लगातार कर रहे हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...