11.3 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराजनीति'राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता कर रोहिंग्याओं को रेवड़ी बांट रहे केजरीवाल', बीजेपी...

‘राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता कर रोहिंग्याओं को रेवड़ी बांट रहे केजरीवाल’, बीजेपी ने बोला हमला

Published on

नई दिल्ली

बीजेपी ने रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री पर हमले तेज करते हुए गुरुवार को आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल अवैध प्रवासियों को रेवड़ी बांट रहे हैं और वोट बैंक की राजनीति के लिए देश की सुरक्षा से समझौता करने को तैयार हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए ‘केजरीवाल रोहिंग्याओं को मुफ्त में पानी, बिजली और राशन दे रहे हैं। और दिल्ली सरकार अब उन्हें आवास देने की योजना बना रही है। अब वे उन्हें ‘रेवड़ी’ बांट रहे हैं।’

गृह मंत्रालय ने दी सफाई
विवाद बढ़ने पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए इस तरह का कोई कदम उठाने की बात से इनकार किया और कहा कि दिल्ली सरकार ने रोहिंग्याओं को एक नये ठिकाने पर भेजने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि ‘अवैध विदेशी प्रवासी’ उनका प्रत्यर्पण लंबित रहने तक शिविरों में रहेंगे।

‘आप सरकार कर रही है वोट बैंक की राजनीति’
ठाकुर ने केजरीवाल को ‘मुख्यमंत्री नहीं झूठमंत्री’ करार देते हुए कहा कि वह साफ झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘केजरीवाल और आप की सरकार वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने को तैयार हैं। लेकिन बीजेपी के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने कई बार स्पष्ट किया है कि अवैध प्रवासियों को यहां शरण नहीं दी जाएगी और सरकार उन्हें उनके देशों में भेजने के लिए संबंधित राष्ट्रों से बात कर रही है।

मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर लगाए ये आरोप
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इससे पहले आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी में रोहिंग्या शरणार्थियों को ‘स्थायी आवास’ देने की ‘गुपचुप’ कोशिश कर रही है। सिसोदिया ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के इस दावे को खारिज कर दिया कि इस बारे में दिल्ली सरकार ने प्रस्ताव दिया था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शहर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यू) श्रेणी के फ्लैटों में रोहिंग्या शरणार्थियों को स्थानांतरित करने की घोषणा को सुबह उपलब्धि बता रही थी, लेकिन जब आम आदमी पार्टी (आप) ने इस पर विरोध जताया तो उसने बाद में इसकी जिम्मेदारी दिल्ली सरकार पर डालना शुरू कर दिया।

सिसोदिया ने किसी का नाम लिये बगैर आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस और कुछ अधिकारियों ने उप राज्यपाल वी के सक्सेना के निर्देश और केंद्र सरकार के इशारे पर शहर में रोहिंग्याओं को स्थायी आवास देने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के गृह मंत्री के संज्ञान में लाये बिना प्रस्ताव को सक्सेना की अनुमति के लिए भेज रहे थे।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...