15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्य'CM ने सियासी फायदे के लिए गलत तरीके से फंसाया', कैश कांड...

‘CM ने सियासी फायदे के लिए गलत तरीके से फंसाया’, कैश कांड में फंसे कांग्रेस MLA ने जेल से निकलते ही फोड़ा बम

Published on

रांची

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कैश के साथ गिरफ्तार कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी शनिवार को कोलकाता जेल से बाहर आ गये। जेल से बाहर आते ही उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया और साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया। कोलकाता हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आये कांग्रेस कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए उन्हें गलत तरीके से फंसाया है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि बरामद पैसा उनका था, उनकी रगों में कांग्रेस का खून है और वे कभी बीजेपी में शामिल नहीं हो सकते। उन्होंने यह भी कहा कि वैसे भी तीन विधायक सरकार नहीं गिरा सकते हैं।

विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस उनके रग-रग में है, उन्हें फंसाने का काम किया गया है, वे ममता दीदी का काफी सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें राजनीतिक लाभ लेने के लिए फंसा दिया गया। उन्होंने कहा कि उनका बीजेपी से कोई लिंक नहीं है, वे झारखंड राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष हैं, दो बार का विधायक हैं, उनके पिता 30 साल तक राजनीति में रहे, तीन बार विधायक, एक बार सांसद और मंत्री रहे। उनके साथ गिरफ्तार नमन विक्सल कोंगाड़ी ईसाई समाज के पादरी है, राजेश कच्छप आदिवासी समाज से आते हैं, ऐसे में वे सभी बीजेपी में क्यों जाएंगे, उन्हें फंसाने की कोशिश की गयी है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के तीनों विधायकों को 30 जुलाई की रात को हावड़ा से भारी मात्रा में कैश के साथ गिरफ्तार कर लिया था और 31 जुलाई को उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया था, जहां से 10 दिनों के रिमांड पर भेज दिया गया था। इस दौरान कोलकाता सीआईडी की टीम ने उनसे गहन पूछताछ की और रांची तथा जामताड़ा स्थित संबंधित विधायकों के ठिकानों पर छापेमारी की। बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

जिसके बाद उनकी ओर से हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की गयी और कोलकाता हाईकोर्ट ने उन्हें सशर्त अंतरिम जमानत प्रदान कर दी है, जिसके तहत कांग्रेस विधायकों को तीन महीने तक कोलकाता में ही रहना पड़ेगा और उन्हें अपना पासपोर्ट अदालत में जमा कराना होगा। अदालत ने बुधवार को ही उन्हें जमानत दे दी थी, लेकिन कागजी प्रक्रिया पूरी करने में विलंब होने और शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवकाश के कारण इरफान अंसारी शनिवार को जेल से बाहर आ गये, लेकिन दो अन्य विधायकों की कागजी प्रक्रिया आज शाम तक नहीं पूरी हो पायी, जिसके कारण उनके अगले दिन बाहर आने की संभावना है।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...