15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यराजस्थान में 7 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल, ट्राले-ट्रैक्टर की हुई टक्कर

राजस्थान में 7 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल, ट्राले-ट्रैक्टर की हुई टक्कर

Published on

पाली,

राजस्थान के पाली जिले में एक भीषण हादसा हो गया है, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है. दुर्घटना में 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में रात करीब नौ बजे हुआ.

अधिकारियों के मुताबिक तीर्थयात्री ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर जैसलमेर जिले के रामदेवरा मंदिर दर्शन करने जा रहे थे. तभी एक तेज रफ्तार ट्राले ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों को शिवपुर और सुमेरपुर कस्बे के अस्पतालों में ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. हादसे का शिकार हुए सभी श्रद्धालु गुजरात के बनासकांठा जिले के रहने वाले हैं.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है. पीएमओ की तरफ से ट्वीट कर कहा गया कि राजस्थान के पाली में हुआ हादसा दिल दहला देने वाला है. दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है.

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पाली जिले में रामदेवरा के दर्शन करने जा रहे कई श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मृत्यु का समाचार दुखद है. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख में संबल प्रदान करने की प्रार्थना है. राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने राज्य सरकार से जैसलमेर में रामदेव मंदिर जाने वाले भक्तों के लिए कुछ विशेष व्यवस्था करने की भी अपील की.

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...