11.2 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeखेलपाकिस्तान के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने का भारत के पास शानदार...

पाकिस्तान के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने का भारत के पास शानदार मौका

Published on

नई दिल्ली

भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे में 5 विकेट से धूल चटाकर तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस धमाकेदार परफॉर्मेंस के बाद टीम इंडिया पाकिस्तान के वर्ल्ड रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गया है। दरअसल, यह रिकॉर्ड है जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे मुकाबले जीतने का। भारत अब जिम्बाब्वे के खिलाफ 50 ओवर फॉर्मेट में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में पाकिस्तान के बाद दूसरे पायदान पर हैं। दोनों टीमों के बीच अब सिर्फ एक ही जीत का फर्क रह गया है। बता दें, हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 162 रनों का लक्ष्य रखा था। इस स्कोर को टीम इंडिया ने 25.4 ओवर में ही चेज कर लिया।

यह भारत की जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 53वीं जीत है। वहीं इस टीम को सबसे ज्यादा बार पाकिस्तान ने धोया है। पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 54 बार इस फॉर्मेट में मात दी है। अगर सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया मेजबानों को धूल चटाती है तो वह पाकिस्तान की बराबरी कर लेगी। बता दें, इस सूची में तीसरे पायदान पर बांग्लादेश 51 जीत के साथ मौजूद है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे अधिक वनडे मैच जीतने वाली टीम-
पाकिस्तान – 54
भारत – 53*
बांग्लादेश – 51
श्रीलंका – 46

बात भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरे वनडे की करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम के बल्लेबाजों ने दूसरे वनडे में भी निराश किया। टीम 38.1 ओवर में 161 रन पर ही ढेर हो गई। इसके जवाब में भारत ने 5 विकेट खोकर 25.4 ओवर में 167 रन बनाकर ये मैच अपने नाम किया।

162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका कप्तान केएल राहुल के रूप में लगा। कप्तान केएल राहुल ने अगले सप्ताह शुरू हो रहे एशिया कप से पहले बल्लेबाजी अभ्यास के लिये शिखर धवन के साथ पारी की शुरूआत की लेकिन दूसरे ही ओवर में पांच गेंद में एक रन बनाकर विक्टर एनयुची की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए, जिसके बाद धवन और गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए 29 गेंद में 42 रन की तेजतर्रार साझेदारी हुई।

हालांकि धवन 21 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हो गए। इसके ईशान किशन और गिल के बीच तीसरे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी हुई, लेकिन किशन सिर्फ 6 रन बनाकर बोल्ड हो गए। गिल भी कुछ देर बाद 34 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। दीपक हुड्डा और संजू सैमसन के बीच पांचवें विकेट के लिए 58 गेंद में 56 रन की साझेदारी हुई। हुड्डा 36 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए।इसके बाद संजू सैमसन ने 26वें ओवर में छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। सैमसन ने 39 गेंद में 43 रन बनाए। इस दौरान 3 चौके और 4 छक्के लगाए।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले राज्यसभा उम्मीदवार अलका सिंह व सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार...

335 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने रोजगार और पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा आग लगने से 8 श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम/रायपुर। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) द्वारा संचालित विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में सोमवार को...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...