20.1 C
London
Sunday, July 6, 2025
Homeअंतराष्ट्रीयपुतिन के 'दिमाग' डुगिन के लिए प्लान था हमला, निशाना बन गई...

पुतिन के ‘दिमाग’ डुगिन के लिए प्लान था हमला, निशाना बन गई बेटी, बॉलीवुड स्टाइल में कार ब्लास्ट

Published on

मास्को

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दिमाग कहे जाने वाले अलेक्जेंडर डुगिन की बेटी दारिया की एक हमले में मौत हो गई। कहा जा रहा है कि ये हमला अलेक्जेंडर के लिए प्लान किया गया था, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। डुगिन को पुतिन का आध्यत्मिक गुरु कहा जाता है। जानकारी के मुताबिक अलेक्जेंडर ने ही यूक्रेन युद्ध की रूप रेखा तैयार की है। डुगिन के दोस्त पीटर लुंडस्ट्रेम के मुताबिक वह और उनकी बेटी मास्को के बाहरी इलाके के ज़खारोवो एस्टेट में ट्रेडिशन फैमिली फेस्टिवल में अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। यहां से दोनों साथ निकलने वाले थे।

लेकिन बाद में डुगिन दूसरी गाड़ी में सवार हो गए और अनजाने में ही इस हमले से बच गए। ये हमला किसी बॉलीवुड के फिल्मी सीन जैसा रहा। दारिया ने अपनी टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो गाड़ी को जैसे ही चालू किया तुरंत ही कार में एक धमाका हुआ। धमाके से कार तुरंग आग का गोला बन गई। अलेक्जेंडर डुगिन यहां मौजूद थे और उनकी एक तस्वीर भी सामने आई, जिसमें वह अपने सिर पर हाथ रखे हुए हैं। हमला रूस की राजधानी मास्को के बाहरी इलाके में हुआ।

अलेक्जेंडर डुगिन थे असली टार्गेट?
रूस में दारिया एक राजनीतिक विश्लेषक के रूप में मशहूर हैं। इसके साथ ही वह पुतिन का समर्थन करने वाले यूनाइटेड वर्ल्ड इंटरनेशनल की संपादक हैं। मौत से कुछ घंटे पहले दारिया अपने पिता के साथ कार्यक्रम में टहल रही थीं और फोटो खिंचा रही थीं। विस्फोट के तुरंत बाद स्थानीय मीडिया ने इसे अलेक्जेंडर पर हत्या का प्रयास बताया। स्व-घोषित डोनेट्स्क पीपुलिस रिपब्लिक के नेता डेनिस पुसिलिन ने दावा किया है कि इस हमले में असली निशाना अलेक्जेंडर डुगिन थे। उन्होंने दारिया की मौत की पुष्टि की और हमले का आरोप यूक्रेन समर्थित आतंकवादियों पर लगाया।

दारिया पर लगे थे प्रतिबंध
दारिया का नाम अमेरिका और ब्रिटेन ने रूस का प्रोपोगेंडा फैलाने के आरोप में प्रतिबंधों की सूची में डाला था। मार्च में दारिया का एक इंटरव्यू आया था, जिसमें उन्होंने पश्चिमी देशों और यूरोप को अधिनायकवादी, नस्लवादी उपनिवेशवादी और नाजी बताया था। दारिया के पिता अलेक्जेंडर डुगिन की बात करें तो सरकार में उनकी कोई आधिकारिक भूमिका नहीं है, लेकिन उन्हें पुतिन का करीबी दोस्त और प्रभावशाली सलाहकार माना जाता है। अलेक्जेंडर ने लंबे समय से यूक्रेन पर आक्रमण का आह्वान किया और वह मानते हैं कि रूस का अधिकार है कि वह पूरे मास्को और यूरोप पर शासन करे।

Latest articles

Women Health Tips:महिलाओं की सेहत के लिए 7 हेल्दी सुपरफूड्स

Women Health Tips:आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान...

Russia Ukraine War: कीव पर 7 घंटे तक हुई बमबारी, ज़ेलेंस्की ने ट्रंप से की बात, 26 लोग घायल

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 सालों से जंग जारी है और अब...

More like this

Russia Ukraine War: कीव पर 7 घंटे तक हुई बमबारी, ज़ेलेंस्की ने ट्रंप से की बात, 26 लोग घायल

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 सालों से जंग जारी है और अब...

America Sanctions on Iran:8000 करोड़ के तेल व्यापार पर प्रतिबंध, हिजबुल्लाह से कनेक्शन

America Sanctions on Iran: अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के लगभग एक अरब...

Adani Green Energy Plant: 15000 मेगावाट ऑपरेशनल क्षमता पार करने वाली भारत की पहली कंपनी बनी

Adani Green Energy Plant: भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी...