33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यकिसान और दलित विरोधी है तेलंगाना की KCR सरकार... अमित शाह का...

किसान और दलित विरोधी है तेलंगाना की KCR सरकार… अमित शाह का हमला

Published on

हैदराबाद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को तेलंगाना सरकार पर जोरदार हमला बोला। अम‍ित शाह ने आरोप लगाया कि तेलंगाना की के. चंद्रशेखर राव की सरकार किसान और दलित विरोधी है। जो क‍ि तेलंगाना के किसानों को नरेंद्र मोदी सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रखने का पाप कर रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि केंद्र की ओर से दो लाख करोड़ रुपये दिए जाने के बावजूद तेलंगाना कर्ज के जाल में फंसा हुआ है। हैदराबाद से करीब 85 किलोमीटर दूर स्थित मुनुगोडे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव नीत सरकार किसानों को प्रधानमंत्री बीमा योजना से दूर रखकर ‘पाप’ कर रही है। उन्होंने भरोसा दिया कि अगर अगले विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP), सरकार बनाती है तो किसानों से धान के एक-एक दाने की खरीद सुनिश्चित करेगी।

धान खरीद के मुद्दे का ज‍िक्र करते हुए अम‍ित शाह ने कहा क‍ि टीआरएस सरकार किसानों की दुश्मन है। टीआरएस के चुनावी वादों को ग‍िनाते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि केसीआर दलितों को तीन एकड़ जमीन और दो बेडरूम का मकान और बेरोजगारों को तीन हजार रुपये की वित्तीय सहायता देने में असफल हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया क‍ि घर तो छोड़िए, आप (केसीआर) तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए जा रहे शौचालय की राह में भी बाधा खड़ी कर रहे हैं। शाह ने कहा कि चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने पूर्व में कहा था कि अगर टीआरएस सत्ता में आती है तो दलित को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, लेकिन अब अगर उनकी पार्टी चुनाव जीतती है तो उनके बेटे मुख्यमंत्री बनेंगे।

तेलंगाना सरकार पर बोला हमला
शाह ने कहा क‍ि मोदी सरकार की ओर से दो लाख करोड़ रुपये की मदद के बावजूद तेलंगाना कर्ज के जाल में फंसा हैं। मैं वादा करता हूं कि अगर राजगोपाल रेड्डी (मुनुगोडे उप चुनाव में संभावित बीजेपी प्रत्याशी) और बीजेपी (अगले विधानसभा चुनाव में) जीतते हैं तो तेलंगाना भी देश के अन्य किसी राज्य की तरह विकसित होगा। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने ईंधन के दामों में दो बार कटौती की, लेकिन तेलंगाना सरकार ने वैट (मूल्यवर्धित कर) घटाने की कोई चिंता नहीं की जिसकी वजह से तेलंगाना, देश में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल का स्थान बन गया है।

‘बीजेपी सत्‍ता में आई तो मनाएगी मुक्ति दिवस’
शाह ने आरोप लगाया कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की सरकार वादे के बावजूद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के डर के कारण 17 सितंबर को ‘मुक्ति दिवस’ नहीं मना रही है। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो इस दिन को मनाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कलेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना केसीआर परिवार के लिए एटीएम मशीन बन गई है। उन्होंने कहा कि 2014 से तेलंगाना में शिक्षकों की भर्तियां बंद हैं। भर्ती अगर चालू है तो सिर्फ केसीआर के परिवार के लिए चालू है बाकि तेलंगाना के युवाओं के लिए कोई भर्ती नहीं है।

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...