17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र के नांदेड़ में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 लोग...

महाराष्ट्र के नांदेड़ में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 लोग तालाब में डूबे

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया क‍ि एक मह‍िला को बचाने के चलते बाकी लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुल‍िस ने गोताखोरों की मदद से तालाब से शवों को बाहर न‍िकलवाया। पुलि‍स का कहना है क‍ि पर‍िवार ‘बड़ी दरगाह’ पर जियारत करने गया, तभी दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मुंबई से 630 किलोमीटर दूर नांदेड़ जिले के कंधार थाना क्षेत्र के नवरंगपुरा इलाके में दोपहर करीब 2:45 बजे हुई। उन्होंने कहा कि परिवार ‘बड़ी दरगाह’ पर जियारत करने गया था और तालाब के पास खाना खा रहा था। अधिकारी ने बताया कि परिवार का एक सदस्य बर्तन धोने गया और तालाब में गिर गया।

बचाने के चक्‍कर में सभी डूबे
उन्होंने कहा कि उसे बचाने के प्रयास में परिवार के दो अन्य सदस्य तालाब में कूद गए और वे सभी डूबने लगे। अधिकारी ने बताया कि जब तीनों ने मदद के लिए आवाज लगाई तो परिवार के बाकी दो सदस्यों ने भी उन्हें बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों लोगों के शव निकाले।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...