24.6 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबीजेपी नेता की हत्‍या कर पैगंबर बयान का बदला लेना चाहता था...

बीजेपी नेता की हत्‍या कर पैगंबर बयान का बदला लेना चाहता था ISIS आतंकी! तुर्की में ली थी ट्रेनिंग

Published on

मास्‍को

रूस की संघीय सुरक्षा एजेंसी (FSB) ने भारत में आत्‍मघाती हमले की मंशा रखने वाले अंतरराष्‍ट्रीय आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट के एक आतंकी को अरेस्‍ट किया है। इस आतंकी के निशाने पर भारत के एक वरिष्‍ठ नेता थे। रूसी एजेंसी ने सोमवार को बताया कि यह आतंकी बीजेपी नेता नुपूर शर्मा के पैगंबर मोहम्‍मद साहब को लेकर दिए बयान का बदला भारत के सत्‍ताधारी गुट के एक शीर्ष नेता की हत्‍या करके लेना चाहता था। यही नहीं इस आतंकी को भारत में हमले के लिए खास ट्रेनिंग भी मिली हुई थी।

एफएसबी ने बताया कि रूस से भारत की यात्रा करने के दौरान इस आतंकवादी को अरेस्‍ट किया गया है। उसने बताया कि यह आतंकी एक आत्‍मघाती बम हमलावर हो सकता है जिसे आईएस ने तुर्की में भर्ती किया था। इस आतंकी को सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी बनाया गया था और आईएस के प्रतिनिधि से तुर्की में मुलाकात की थी। यही पर उसने भारत जाने से पहले अपने मिशन के बारे में प्रण लिया था। रूसी एजेंसी ने कहा कि इस आतंकी के निशाने पर भारत में सत्‍तारूढ़ गठबंधन के एक सदस्‍य थे।’

भारत पहुंचने पर आतंकी को हैंडलर देता विस्‍फोटक
रूसी जांच एजेंसी ने बताया कि यह व्‍यक्ति एक अनाम मध्‍य एशियाई देश का नागरिक था और उसने अप्रैल से जून 2022 के बीच तुर्की में रहा था। एफएसबी ने इस आतंकी का एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें उसके चेहरे को छिपा दिया गया है। आतंकी ने पूछताछ में स्‍वीकार किया है कि उसने भारत में हमले के लिए खास ट्रेनिंग हासिल की थी। भारत पहुंचने पर उसे एक हैंडलर मिलता जो उसे आतंकी हमला करने के लिए जरूरी सामान मुहैया कराता। आतंकी भारतीय नेता से पैगंबर मोहम्‍मद सा‍हब के कथित अपमान का बदला लेना चाहता था।

आईएस आतंकी ने स्‍वीकार किया है कि उसे तुर्की में विशेष आतंकी हमले की ट्रेनिंग दी गई थी। उसे बीजेपी नेता की हत्‍या के लिए आईएस आतंक‍ियों की ओर से निर्देश मिला था। इस आईएस आतंकी की गिरफ्तारी के बाद जहां भारत में सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं, वहीं देश के नेताओं की सुरक्षा व्‍यवस्‍था को और ज्‍यादा पुख्‍ता करने की जरूरत बढ़ गई है। इससे पहले बीजेपी नेता नुपूर शर्मा के बयान की आईएसकेपी आतंकियों ने कड़ी निंदा की थी और चेतावनी दी थी कि वे इसका बदला लेंगे।

Latest articles

पुलिस ने कमला नगर इलाके से दो शराब तस्करों से बरामद की एक लाख रुपए की अंग्रेजी शराब

भोपाल। अवैध शराब के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत कमला नगर...

खजूरी इलाके में अवैध रूप से चल रहे शराब के आहते को पुलिस ने किया सील

भोपाल। राजधानी के खजूरी थाना इलाके में एक शराब की दुकान के पास अवैध...

दोस्त के साथ घूमने आई बैरागढ़ की युवती ने बड़े तालाब में लगाई छलांग, गोताखोरों ने सुरक्षित निकाला

भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब...

टीटी नगर में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के सूने घर का ताला तोड़कर 2 लाख के माल पर चोरों ने किया हाथ साफ

भोपाल। राजधानी में बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए अलग-अलग इलाकों...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...