28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपालट्रक-स्कूल वाहन में टक्कर; 4 स्टूडेंट की मौत: उज्जैन में ट्रैक्स में...

ट्रक-स्कूल वाहन में टक्कर; 4 स्टूडेंट की मौत: उज्जैन में ट्रैक्स में फंसे रहे घायल बच्चे, बमुश्किल बाहर निकाला

Published on

उज्जैन/नागदा

उज्जैन के पास नागदा में सुबह 7 बजे भीषण हादसा हो गया। स्कूली बच्चों से भरी ट्रैक्स तूफान गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई, वहीं 11 बच्चे गंभीर घायल हैं। एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण घायलों को बस में नीचे लेटाकर अस्पताल पहुंचा गया। तीन बच्चों को गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों का इलाज चार अस्पतालों में जारी है। ट्रैक्स में सवार 12 बच्चे नागदा के फातिमा कॉन्वेंट स्कूल के थे।

कलेक्टर आशीष सिंह ने उन्हेल-नागदा मार्ग पर हुए हादसे में दुख जताते हुए बताया कि एक्सीडेंट के दौरान ट्रैक्स में 15 बच्चे सवार थे। ये सभी बच्चे 5वीं से 7वीं क्लास के हैं, जिनकी उम्र 11 से 15 साल के बीच है। घायलों का इलाज उज्जैन के ऑर्थो, संजीवनी, इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल और नागदा में चल रहा है। प्रशासन बच्चों के किए जा रहे इलाज पर लगातार नजर बनाए हुए है।

इन बच्चों की हुई मौत
भाव्यांश (16) पिता सतीश जैन
सुमित (18) पिता सुरेश
उमा (15) पिता ईश्वर लाल
इनाया (6) पिता रमेश सालये

ये बच्चे घायल
उज्जैन आर्थो अस्पताल में- अनुष्का (15), अक्षत (8)
संजीवनी अस्पताल में- निशा प्रज्ञा (12), हर्ष (14) पिता ईश्वरलाल
नागदा अस्पताल में- प्रियांश पिता संजय, तनीषा पिता राजेश, प्रियांशी पिता पवन, तैयब पिता आजाद

हादसे के बारे में बताते हुए एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने बताया को दोनों ड्राइवर को कस्टडी में लिया गया है। वर्तमान में सभी का फोकस बच्चों के इलाज पर है। सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी। वहीं इसमें जिसकी त्रुटि पाई जाएगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।

रस्सी से खींचकर गाड़ी को सीधा किया
नागदा के फातिमा कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों से भरी ट्रैक्स गाड़ी को झिरनिया फंटे के समीप ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्स पूरी तरह से पिचककर पलट गई। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने ट्रैक्स को रस्सी से खींचकर सीधा किया। जिसके बाद घायलों को बाहर निकालकर नागदा जनसेवा अस्पताल भेजा गया। ट्रैक्स में 15 बच्चे मौजूद थे।

एम्बुलेंस चालक शिवनारायण व्यास का कहना है कि सूचना के 10 से 15 मिनट बाद ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। एक्सीडेंट के बाद बच्चे गाड़ी में फंसे हुए थे। उनको बमुश्किल बाहर निकाला। वाहनों की मदद से बच्चों को अस्पताल लाया गया।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...