6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedमौत से ठीक पहले सोनाली फोगाट ने मां को किया था फोन-...

मौत से ठीक पहले सोनाली फोगाट ने मां को किया था फोन- ‘खाने में कुछ गड़बड़ है, कोई साजिश रच रहा…’

Published on

बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का गोवा में निधन हो गया. गोवा पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 42 साल की सोनाली की मौत हार्ट अटैक से हुई है. हालांकि, सोनाली फोगाट की बहन ने उनकी मौत को साजिश करार दिया. सोनाली फोगाट की बहन ने बताया कि सोनाली फोगाट ने सोमवार सुबह को मां से बात की थी. इस दौरान सोनाली ने अपनी मां से कहा था कि मुझे कुछ गड़बड़ लग रही है. ऐसा लग रह है कि मेरे ऊपर कोई साजिश हो रही है.

सोनाली की बहन ने बताया कि एक दिन पहले ही उनकी बात हुई थी. इस दौरान सोनाली फोगाट ने कहा था कि वे ठीक हैं. शूटिंग के लिए जा रही हैं. उन्होंने बताया था कि वे 27 तारीख को लौट कर आ जाएंगी. उन्होंने कहा, फिर सोमवार सुबह बात हुई तो उन्होंने मां से बात की. इस दौरान सोनाली ने अपनी मां को बताया कि खाना खाने के बाद उनके शरीर में कुछ हरकत सी हो रही है और ऐसा लग रहा है कि खाने में कुछ गड़बड़ की गई है, शायद कोई साजिश रच रहा है.

रेस्टोरेंट में थीं सोनाली फोगाट
समाचार एजेंसी के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि सोनाली फोगाट को बेचैनी की शिकायत के बाद उत्तरी गोवा जिले के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में लाया गया था. गोवा डीजीपी जसपाल सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है कि फोगाट अंजुना में ‘Curlies’ रेस्टोरेंट में थीं, इसी दौरान उन्हें बेचैनी की शिकायत हुई. इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया. हालांकि, उन्होंने कहा कि मामले में कोई भी गड़बड़ी नजर नहीं आ रही है.

उन्होंने बताया कि सोनाली फोगाट के शरीर पर किसी तरह का कोई चोट का निशान नहीं मिला है. उन्होंने कहा, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चल जाएगा. वहीं, डिप्टी एसपी जीवबा दाल्वी ने बताया कि उन्हें अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था. उन्होंने कहा, शुरुआती जांच में उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक नजर आ रही है.

2019 में लड़ा था विधानसभा चुनाव
सोनाली फोगाट 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में आदमपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन हार गई थीं. उन्हें कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई ने हराया था. अब कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस से बीजेपी में आ गए हैं और इस सीट से अपने बेटे को चुनाव लड़ाना चाहते हैं. वहीं इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में सोनाली फोगाट ने भी अपनी दावेदारी की थी. कुलदीप बिश्नोई ने कुछ दिन पहले ही सोनाली फोगाट से मुलाकात की थी.

अभिनेत्री बनना चाहती थीं सोनाली
सोनाली सिंह फतेहाबाद की रहने वाली थीं. उनकी शादी हिसार के संजय फोगाट से हुई थी. संजय फोगाट की दिसंबर 2016 में उनके खेत में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी. उस वक्त सोनाली मुंबई में थीं. सोनाली के 7 साल की बेटी भी है.

सोनाली शुरू से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं. उन्होंने अपना करियर दूरदर्शन में एक हरियाणवी कार्यक्रम में एंकरिंग करके शुरू किया था. इसके बाद उन्हें Zee TV के AMMA सीरियल में भी काम मिला था. यह शो भारत पाकिस्तान के बंटवारे की थीम पर था. सोनाली सोशल मीडिया पर काफी चर्चित थीं. वे टिकटॉक स्टार भी कहीं जाती थीं. सोनाली को बीजेपी ने महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया था. वे हरियाणा, नई दिल्ली, चंडीगढ़ में एसटी विंग की इंचार्ज भी थीं. वे बीजेपी की नेशनल एक्जीक्यूटिव कमेटी की सदस्य भी थीं.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...