13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeखेलपाकिस्तान सावधान! किंग कोहली को मिला खास हथियार, एशिया कप में मचाएंगे...

पाकिस्तान सावधान! किंग कोहली को मिला खास हथियार, एशिया कप में मचाएंगे तबाही!

Published on

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के फैंस अपने हीरो को मैदान पर गरजते और बरसते देखने को बेसब्र हैं। हर कोई उनका इंतजार कर रहा है। वह इंग्लैंड दौरे के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। हालांकि, इसमें अब सिर्फ गिनती के दिन बचे हैं। एशिया कप में किंग कोहली वापसी करेंगे और पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच खेलेंगे। इस बीच एक खबर आ रही है, जो पाकिस्तान के लिए अच्छी नहीं है।

अंग्रेजी विलो लकड़ी से बना है विराट का बैट
दुनिया के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में शामिल विराट कोहली को इस टूर्नामेंट से पहले एक खास बल्ला मिलने की रिपोर्ट है। उस बल्ले को खास तरीके से बनाया गया है। इसे Gold Wizard बैट कहा जा रहा है। इस बल्ले को उनकी स्पॉन्सर कंपनी MRF ने शानदार अंग्रेजी विलो लकड़ी से बनवाया है। खास तरीके से बने इस बल्ले की कीमत कम से कम 22 हजार रुपये बताई जा रही है।

28 अगस्त को है पाकिस्तान से भिड़ंत
संयुक्त अरब अमीरात में 27 अगस्त से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को है। इस मुकाबले में विराट कोहली लंबे अर्से बाद बैटिंग करते दिखेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड दमदार रहा है और कहा जा रहा है कि कोहली इसी मैच से फॉर्म में वापसी करेंगे। वह नए बल्ले को लेकर जब मैदान पर उतरेंगे तो फैंस चाहेंगे कि कोहली पुराने अंदाज में रनों का अंबार लगा दें।

कोहली लगातार मुंबई में कर रहे थे प्रैक्टिस
विराट कोहली ने वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दौरे से आराम लिया था। इसके बावजूद वह लगातार खबरों में रहे। दरअसल, उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहने के बावजूद मुंबई में प्रैक्टिस करते हुए एशिया कप 2022 की तैयारी जारी रखी। अगर उनका बल्ला चल गया तो पाकिस्तान का पस्त होना पकका है। कोहली को 2019 के बाद से पहले इंटरनेशनल शतक का इंतजार है। दूसरी ओर, भारत 8वीं बार एशिया कप जीतने के लिए उतरेगा।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

More like this

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...