19.7 C
London
Saturday, July 5, 2025
Homeराज्यहेमंत सोरेन की विधायकी गई? झारखंड में राबड़ी वाला प्रयोग, पत्नी कल्पना...

हेमंत सोरेन की विधायकी गई? झारखंड में राबड़ी वाला प्रयोग, पत्नी कल्पना बनेंगी CM? जानिए कौन हैं

Published on

रांची

खनन लीज घोटाले में घिरे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कुर्सी जाना तय माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग ने उनकी विधायकी रद्द कर दी है। आयोग ने उनके खिलाफ दी गई याचिका पर सभी पक्षकारों को सुनने के बाद निर्णय लिया। राज्यपाल को इस चिट्ठी संबंध में चिट्ठी भेजी जा चुकी है। आधिकारिक ऐलान कुछ देर में होगा। इस तेजी से बदलते राजनीतिक समीकरण के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन अचानक एक सुर्खियों में आ गई हैं। बीजेपी के गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने पिछले दिनों ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि झारखंड में भाभीजी के ताजपोशी की तैयारी चल रही है। इसके बाद राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि सीएम हेमंत सोरेन 25 साल बाद बिहार में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद की तरह ही इतिहास को दोहराना चाहते हैं। तब लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री पद से छोड़ने के पहले अपनी पत्नी राबड़ी देवी को बिहार का मुख्यमंत्री बनवा दिया था। अब उसी रास्ते पर सीएम हेमंत सोरेन के भी चलने की बात कही जा रही है।|

सक्रिय राजनीति से हैं दूर
वहीं सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की बात की जाए, तो अब तक वह सक्रिय राजनीति से दूर ही रही हैं। हालांकि कई सामाजिक कार्यक्रमों और पारिवारिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। कल्पना सोरेन विशेषकर महिलाओं और बच्चों से संबंधित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेती रही हैं और अब तक सक्रिय राजनीति में आने की बात से इनकार करती रही हैं।

ओडिशा की रहने वाली है कल्पना
ओडिशा के मयूरभंज की रहने वाली कल्पना सोरेन की हेमंत सोरेन से 7 फरवरी 2006 को शादी हुई थी और इनके दो बच्चे निखिल और अंश है। उनका परिवार अब भी मयूरभंज में ही रहता है। लेकिन उनका जन्म रांची में ही हुआ है और उनके पूरे परिवार का रांची से पुराना संबंध रहा है।1976 में जन्मी कल्पना सोरेन राजनीति से दूर अभी कई व्यवसायिक गतिविधियों में शामिल हैं। इस कारण वह राजनीतिक विरोधियों के निशाने पर भी रही हैं। पिछले दिनों बीजेपी के कई नेताओं ने राज्यपाल के समक्ष यह शिकायत दर्ज करायी थी कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अपनी पत्नी के स्वामित्व वाली कंपनी को जमीन दिलाने का काम किया है। इसके अलावा कल्पना सोरेन के नाम कई भूखंड खरीद मामले में भी बीजेपी नेताओं ने सवाल उठाये हैं।

सियासी दांव-पेंच से भी हैं अवगत
झारखंड के सबसे सक्रिय प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार की सदस्य होने के नाते कल्पना सोरेन भले ही अब तक अपना अधिकांश समय पारिवारिक और सामाजिक कार्यां में व्यतीत करती रही हैं, लेकिन दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बहू होने के होने के कारण वह राजनीति के कई दांव-पेंच से भी अवगत हैं।

Latest articles

Women Health Tips:महिलाओं की सेहत के लिए 7 हेल्दी सुपरफूड्स

Women Health Tips:आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान...

Russia Ukraine War: कीव पर 7 घंटे तक हुई बमबारी, ज़ेलेंस्की ने ट्रंप से की बात, 26 लोग घायल

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 सालों से जंग जारी है और अब...

More like this

MP OBC Reservation Update: सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख राज्य सरकार से पूछा- 13% पद क्यों रोके

MP OBC Reservation Update:मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत आरक्षण...