3.6 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यमुंबई के मिथिलेश को दिल दे बैठी यूरोप की लीजा, की शादी!

मुंबई के मिथिलेश को दिल दे बैठी यूरोप की लीजा, की शादी!

Published on

नई दिल्‍ली ,

यूरोप की लीजा को भारत के मिथिलेश से प्यार हो गया. दोनों ने शादी कर ली. कपल की लव स्‍टोरी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है.खास बात ये है कि दोनों ही एक-दूसरे की भाषा नहीं समझते थे. इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे और शादी रचाई. कपल ने अपनी लव स्‍टोरी यूट्यूब वीडियो में बयां की. शुरुआत में दोनों ही लोग ट्रांसलेटर के माध्‍यम से बात करते थे. लीजा को रूसी आती थी और मिथिलेश अंग्रेजी जानते थे. मिथिलेश, मुंबई के रहने वाले हैं और एक ट्रैवल ब्‍लॉगर हैं. वहीं उनकी पत्‍नी लीजा, मिंस्‍क (बेलारूस) की रहने वाली हैं.आखिर कपल की मुलाकात कैसे हुई, कैसे दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे? ये पूरी कहानी उन्‍होंने एक वीडियो में शेयर की है.

मिथिलेश ने बताया कि मार्च 2021 में वह पहली बार रूस गए. उन्‍हें प्रियांशु नाम के शख्‍स ने बेलारूस आने की सलाह दी और कहा कि यहां की चीजें एक्‍सप्‍लोर करनी चाहिए.इसके बाद मिथिलेश बेलारूस पहुंचे. मिथलेश ने बताया कि वह शुरुआत में बेलारूस जाने के इच्‍छुक नहीं थे. लेकिन, यहां पहुंचने के बाद उनके मन में इस देश के प्रति जो छवि थी, वह बदल गई. मिथिलेश ने बताया कि सोशल नेटवर्किंग साइट पर उनके साथ बेलारूस के कई दोस्‍त जुड़े थे. इनमें से ही विखा नाम की दोस्‍त ने उन्‍हें जन्‍मदिन पर बुलाया, विखा से वह मलेशिया में मिले थे.

विखा की जन्‍मदिन की पार्टी में पहली बार लीजा से मुलाकात हुई. इसी दौरान उन्‍होंने लीजा से बातचीत शुरू की. शुरुआती बातचीत ट्रांसलेटर के माध्‍यम से की. मिथिलेश बोले- मुझे थोड़ी बहुत रूसी भी आती थी.मिथिलेश और लीजा ने नंबर एक्‍सचेंज किया. फिर दोनों में बातचीत शुरू हो गई. लेकिन ज्‍यादातर बातचीत ट्रांसलेटर की मदद से होती थी. कई मुलाकातों के बाद उन्‍होंने लीजा को प्रपोज कर दिया.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...