13.5 C
London
Friday, April 3, 2026
HomeUncategorizedटैक्सपेयर्स को लग सकता है तगड़ा झटका, खत्म होगी टैक्स में छूट!...

टैक्सपेयर्स को लग सकता है तगड़ा झटका, खत्म होगी टैक्स में छूट! बड़े बदलाव की तैयारी में सरकार

Published on

नई दिल्ली

टैक्सपेयर्स को जोर का झटका लग सकता है। केंद्र सरकार पुरानी इनकम टैक्स व्यवस्था को खत्म कर सकती है। इसके साथ ही टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स में मिलने वाली छूट भी बंद हो जाएगी। अभी टैक्सपेयर्स के पास पुरानी और नई टैक्स व्यवस्था में से किसी एक को चुनने का अधिकार है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक सरकार पर्सनल इनकम टैक्स में एक ही स्कीम चाहती है। इसके लिए नई टैक्स व्यवस्था में टैक्स की दर को कम किया जा सकता है। पुरानी टैक्स व्यवस्था बेहद जटिल है और इससे कई तरह के विवाद पैदा होते हैं। जानकारों का कहना है कि सरकार इनकम टैक्स व्यवस्था को आसान बनाना चाहती है और साथ ही मुकदमेबाजी में कटौती करना चाहती है।

केंद्रीय बजट 2020-21 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई टैक्स व्यवस्था की घोषणा की थी। इसमें छूट और कटौती के बिना टैक्स की दरें कम कर दी गई थीं। इंडिविजुअल टैक्सपेयर्स को नई और पुरानी इनकम टैक्स व्यवस्था में से कोई एक चुनने को विकल्प दिया गया था। लेकिन टैक्सपेयर्स ने नई व्यवस्था में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। 2021-22 एसेसमेंट ईयर के लिए 5.89 करोड़ टैक्सपेयर्स ने रिटर्न दाखिल किया है लेकिन इसमें पांच फीसदी से भी कम टैक्सपेयर्स ने नई टैक्स व्यवस्था के तहत इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किया था। यही वजह है कि सरकार इसे आकर्षक बनाने के लिए इसमें टैक्स रेट्स में कमी पर विचार कर रही है।

नई व्यवस्था से बेरुखी
मिंट ने अधिकारियों के हवाले बताया कि वित्त मंत्रालय नई इनकम टैक्स व्यवस्था को लोकप्रिय बनाने के लिए इसके रेट्स में कमी करने पर विचार कर रहा है। एक अधिकारी ने कहा कि नई इनकम टैक्स व्यवस्था को लेकर लोगों में उत्साह नहीं है। जो लोग पुरानी व्यवस्था में छूट ले रहे हैं, वे ऐसी व्यवस्था में क्यों जाना चाहेंगे जिसमें उनके लिए कोई इनसेंटिव नहीं है। देश में एक ही पर्सनल इनकम टैक्स स्कीम होनी चाहिए। टैक्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर नई टैक्स व्यवस्था में दरों में कमी आती है, तो इससे नई व्यवस्था और आकर्षक हो जाएगी।

अधिकारी ने कहा कि हमें यह देखना होगा कि टैक्स रेट्स में कमी करनी है या स्लैब्स पर नए सिरे से काम करना है। हमें टैक्स व्यवस्था को आसान बनाना होगा। इससे मुकदमेबाजी में कमी आएगी। जो लोग ज्यादा पैसा कमा रहे हैं, उन्हें ज्यादा टैक्स देना होगा। यह एक तरह से कॉर्पोरेट टैक्स व्यवस्था की तरह होगा। 2019 में सरकार ने इसे 30 फीसदी से घटाकर 22 फीसदी कर दिया था। लेकिन इसके साथ ही सारी छूट खत्म कर दी गई थी। इसी तर्ज पर सरकार पर्सनल इनकम टैक्स में भी एक ही स्कीम चाहती है। इसके लिए नई टैक्स व्यवस्था में टैक्स की दर को कम कर दिया जाएगा और इसमें किसी तरह का कोई टैक्स बेनिफिट नहीं मिलेगा।

पुरानी व्यवस्था में छूट
पुरानी टैक्स व्यवस्था में टैक्सपेयर्स को कई तरह की छूट मिलती है। इनमें हाउस रेंट अलाउंस (HRA), लीव ट्रैवल अलाउंस (LTA) और आयकर अधिनियम, 1961 की विभिन्न धाराओं के तहत मिलने वाली छूट शामिल है। इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सी के तहत इंश्योरेंस, ईएलएसएस( ELSS), प्रॉविडेंट फंड, पीपीएफ और बच्चों के ट्यूशन फीस के साथ होम लोन के मूलधन पर टैक्स छूट (Tax Benefit) का लाभ ले सकते हैं। साथ ही दो लाख रुपये तक होम लोन के ब्याज पर भी टैक्स छूट का प्रावधान है। साथ ही 50,000 रुपये के स्टैडर्ड डिडक्शन का भी लाभ मिलता है।

Latest articles

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...