17.5 C
London
Monday, June 8, 2026
Homeराज्यमां से कहा था रोना मत...अब कौन पोछेगा आंसू, रुला देंगी सोनाली...

मां से कहा था रोना मत…अब कौन पोछेगा आंसू, रुला देंगी सोनाली को कंधा देती बेटी यशोधरा की बातें

Published on

हिसार

हिसार के धुंदुर गांव में हजारों लोगों की भीड़ जमा थी लेकिन फिर भी खामोशी फैली थी। सामने रखी थी एक लाश, यह शव था सोनाली फोगाट का। लाल रंग के कपड़ों से सजे शव पर बीजेपी का झंडा लिपटा था। जैसे ही अर्थी उठी, कानों को चीरने वाली चीखें गूंज उठीं। इन चीखों में दिल चीर देने वाली आवाज थी यशोधरा की। 16 साल की यशोधरा सोनाली फोगाट की बेटी है। बस चीख-चीखकर यधोधरा कह रही थीं, ‘मुझे भी साथ जाना है’। रो-रोकर बेहाल होती और उसे पानी पिलाकर फिर होश में लाया जाता। फिर हिम्मत करके यशोधरा ने अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया और उनकी चिता को मुखाग्नि भी दी। यशोधरा बार-बार कह रही थी कि अब उसका हाल कौन पूछेगा? कौन उसे लाडो कहेगा। सोशल मीडियो पर भी यशोधरा और सोनाली की बॉन्डिंग को लेकर चर्चा हो रही है। 7 अगस्त को सोनाली फोगाट ने अपनी बेटी का बर्थडे धूमधाम से मनाया था। यशोधरा को पता नहीं था कि यह उसकी मां के साथ अंतिम जन्मदिन था।

सोनाली फोगाट की अर्थी से लिपटकर यशोधरा खूब रोई। बार-बार कहती रही, ‘एक बार उठ जाओ…वापस आ जाओ… मेरा कौन ध्यान रखेंगा… कौन पूछेगा खाना खाया कि नहीं…आप भी छोड़कर चली गईं…मुझे अपने सीने से कौन लगाएगा कौन मुझे प्यार करेगा? उठ जाओ…’

‘आज मेरी मां के लिए कोई नहीं खड़ा’
यशोधरा बिलखते हुए कहा कि मां ने राजनीति के लिए मुझे हॉस्टल भेज दिया। मुझे टाइम नहीं दे पाती थीं। बीजेपी के लिए बहुत कुछ किया लेकिन आज मेरी मां के लिए कोई नहीं खड़ा है। उसने कहा कि मेरी मां को न्याय मिलना चाहिए। इस मामले को लेकर छानबीन करनी चाहिए और जो भी अपराधी हैं, उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले।

मां-बेटी को देखकर हर कोई हुआ था भावुक
सोनाली का सोशल मीडिया अकाउंट देखें तो उनके कई फोटो और वीडियो बेटी के साथ मिलेंगे। जब वह बिग बॉस में गई थीं तब यशोधरा उनसे मिलने गई थी। यह वह पल था जब मां-बेटी को देखकर, उनकी बातें सुनकर हर कोई रोने लगा था।

‘चार टाइम दूध पीती है न?’
यशोधरा के आते ही सोनाली कहती हैं काश मैं तुम्हे गले लगा सकती। यशोधरा ने मजाक में कहा कोरोना काल है। फिर दोनों आमन-सामने आती हैं, बीच मे शीशे की दीवार के बावजूद दोनों एक दूसरे के लिए खूब प्यार उड़ेलती हैं। सोनाली कहती हैं, ‘मेरी लाडो, मेरी पाडो, मेरी राजकुमारी, मेरा बच्चा कैसा है। लाडो कैसी है? सब कैसे हैं। चार टाइम दूध पीती है न? घी ले रही है न क्योंकि हॉस्टल जाने के बाद तो कुछ नहीं… मेरी बेबी, मेरी पट्टू…दो महीने में पेपर हैं। मन लगाकर पढ़ना। रोना मत…’

21 अगस्त को मां से आखिरी बार हुई थी बात
सोनाली ने बताया था कि जब यशोधरा तीन साल की थी तब से वह अपनी मां को सपॉर्ट करती थी। सोनाली उससे अपने बारे और अपने काम के बारे में राय लेती थीं। बेटी के अच्छे फीडबैक से वह बहुत खुश होती थीं। यशोधरा ने बताया कि उनकी अपनी मां से आखिरी बार बात 21 अगस्त को हुई थी, जब वह गोवा जा रही थीं। बात करने के दौरान यशोधरा को कुछ ठीक नहीं लग रहा था। उसने मां से पूछा था कि कुछ वीकनेस सी लग रही? सोनाली से कहा था कि हां थोड़ा बस तबीयत ठीक नहीं।

यशोधरा को पसंद नहीं था सोनाली का पीए
सोनाली के बेटी ने उनके पीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे वह बिल्कुल पसंद नहीं था। वह जब अपनी मां को फोन करती तो उनका पीए ही उठाता था। फोन उठाकर कहता था मां बिजी हैं। कभी उनसे बात नहीं कराता था। मां का पलटकर कई बार फोन भी नहीं आता था। बाद में वह मां से पूछती थी तो वह भी कहती थीं कि सुधीर सांगवान ने नहीं बताया। कहीं भी वह मां के साथ जाती तो बोलता था कि जल्दी चलो, बातें करोगी तो यहीं पूरा टाइम निकल जाएगा। परिवार से दूर रखने की कोशश करता था। हमें वो लोग अच्छे नहीं लगते थे।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भाजपा उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट, दिल्ली से मिली हरी झंडी

कल नामांकन दाखिल करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी...

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

More like this

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

पंजाब में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर, तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुई समीक्षा बैठकें

पंजाब। पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘युद्ध...