18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeUncategorizedसरकार ने बदला नियम, बैंक में अब शादीशुदा बेटे को भी मिलेगी...

सरकार ने बदला नियम, बैंक में अब शादीशुदा बेटे को भी मिलेगी नौकरी

Published on

नई दिल्ली

सरकारी बैंकों में नौकरी से जुड़े एक नियम में बड़ा बदलाव हुआ है। अभी तक पीएसयू बैंक में काम करने वाला कोई कर्मचारी यदि काल कलवित हो जाता था तो उनके शादीशुदा बेटे को नौकरी नहीं मिलती थी। लेकिन अब ऐसा हो सकेगा। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इससे जुड़े नियमों में तब्दीली कर आदेश निकाल दिया है। यह आदेश सभी पब्लिक सेक्टर बैंक या सरकारी बैंकों में लागू होगा।

जारी हो गया आदेश
बैंक के यूनियन इस बात का काफी पहले से मांग कर रहे थे कि किसी स्टाफ के निधन होने पर जो अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिलती है, उसमें परिवर्तन हो। बैंक स्टाफ का निधन होने पर अभी तक सिर्फ अविवाहित बेटे को ही नौकरी मिलती थी। यदि किसी कर्मचारी के बेटे की शादी हो गई हो तो वह अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए अयोग्य माने जाते थे। यूनियन ने इस नियम को बदलने की मांग इंडियन बैंक एसोसिएशन के पास की थी। एसोसिएशन के प्रस्ताव पर केंद्रीय वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट आफ फाइनेंशियल सर्विस ने हरी झंडी दिखा दी। पिछले दिनों इस बारे में एक पत्र जारी कर इस बारे में सभी बैंकों केा निर्देश भी दे दिया है।

क्या होता है अनुकंपा के आधार पर नौकरी
सरकारी सेवकों से जुड़े नियमों में अनुकंपा के आधार पर नौकरी का प्रावधान है। इन नियमों के मुताबिक यदि किसी सरकारी कर्मचारी का निधन सेवा के दौरान ही हो जाता है तो उन पर आश्रित किसी एक व्यक्ति को नौकरी देने का प्रावधान है। आश्रितों की एक सूची बनी हुई है जिनमें स्पाउस, पुत्र या पुत्री आदि शामिल हैं। लेकिन दिक्कत इस बात पर थी कि इस सूची में पुत्र की शादी हो जाने पर उन्हें आयोग्य करार दे दिया गया था। अब इसे दूर कर दिया गया है।

आईबीए भी काफी दिनों से लगा था
इंडियन बैंक एसोसिएशन या आइबीए की ओर से भी इस दिशा में लंबे समय से प्रयास हो रहा था। इसी क्रम में आइबीए ने 20 जून 2022 को बैंकों में अनुकंपा आधार पर विवाहित पुत्रों को भी नौकरी दिए जाने पर अनापत्ति मांगा था। जिस पर डिपार्टमेंट आफ फाइनेंशियल सर्विसेज ने विचार करते हुए हरी झंडी दे दी। आदेश के तहत अब विवाहित पुत्रों को भी बैंकों में अनुकंपा आधार पर नौकरी मिल सकेगी। यह आदेश पब्लिक सेक्टर बैंक सभी सरकारी बैंकों में लागू होगा। आइबीए के इस प्रयास और वित्त मंत्रालय के आदेश पर बैंक कर्मियों ने खुशी जाहिर की है।

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...