4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorized'5 मिनट के लिए कमरे से बाहर...', सोनाली से जुड़े ऑडियो टेप...

‘5 मिनट के लिए कमरे से बाहर…’, सोनाली से जुड़े ऑडियो टेप में क्या है?

Published on

टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट (42 साल) की मौत मामले में अब रोजाना चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. सोनाली की मौत के बाद उनके सचिन नाम के भतीजे ने पीए सुधीर सांगवान को फोन किया था. इसका एक ऑडियो वायरल हो रहा है. इस ऑडियो में सचिन फोन पर सुधीर से घटना की जानकारी ले रहे हैं और सुधीर पूरी तरह गुमराह करते सुना जा रहा है. आजतक ने बातचीत का ऑडियो एक्सेस किया है. सुधीर ने झूठ कहा कि सोनाली उस रात पूरी तरह स्वस्थ थी.

बता दें कि सोनाली फोगाट 22 अगस्त को पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर वासी के साथ गोवा गई थीं. वहां अगले दिन मंगलवार की सुबह पुलिस और पीए सुधीर ने बताया कि सोनाली की हार्टअटैक से मौत हो गई. हालांकि, परिजन शुरुआत से ही हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं. बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पुलिस ने गोवा के कर्ली क्लब के मालिक को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही पुलिस ने क्लब के बाथरूम से ड्रग्स भी बरामद किया है.

ऑडियो सुधीर सांगवान और सोनाली के भतीजे सचिन के बीच बातचीत का है. पढ़िए पूरी बातचीत…

सचिन- सचिन बोल रहा हूं जी.
सुधीर सांगवान- हां, सचिन.
सचिन- वहीं हो क्या अभी?
सुधीर सांगवान- हां, गोवा हूं भाई.
सचिन- तो पोस्टमार्टम क्या कुछ चल रहा है?
सुधीर सांगवान- देखो शाम को होगा या कल होगा.
सचिन- अच्छा शाम को होगा या कल होगा, ऐसा कैसे हो गया ये?
सुधीर सांगवान- पता नहीं भाई कैसे हुआ. मेरे तो समझ में ही नहीं आ रहा है.
सचिन- अच्छा, तो आप वहीं थे क्या. पास ही. साथ ही.
सुधीर सांगवान- और क्या, सारी रात को राजी-खुशी बतलाए हैं हम.
सचिन- हम्म,
सुधीर सांगवान- और फिर सुबह 7.00-7:30 बजे की बात है. मैं 5 से 7 मिनट के लिए कमरे के बाहर गया था. इतनी देर में ये हो लिया.
सचिन- अच्छा-अच्छा. पोस्टमार्टम शाम को या फिर कल होगा? गए कब थे आप गोवा फिर?
सुधीर सांगवान- कल गए थे.
सचिन- अच्छा, कल गए थे.
सुधीर- हां
सचिन-चलो ठीक है.

परिजन आज CM से मिलेंगे, CBI जांच की मांग कर सकते
वहीं, आज देर रात तक सोनाली फोगाट के परिजन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलेंगे. सोनाली के परिजन हिसार से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं. संभावना है कि सीएम से देर रात तक मुलाकात हो सकती है. सोनाली के परिजन मुख्यमंत्री से मिलकर मामले की जांच सीबीआई से करवाए जाने की मांग कर सकते हैं.

गोवा के डीजीपी बोले- वीडियो में नारकोटिक्स देते दिख रहा सुधीर
वहीं, सोनाली फोगाट हत्याकांड में गोवा के डीजीपी जसपाल सिंह ने आजतक से बातचीत की. उन्होंने बताया कि हमने अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिस होटल में सोनाली रुकी थीं, उसके वेटर ने ड्रग डिलीवर किया था. जांच के लिए हमारी टीम हरियाणा जाएगी. हमारे पास सीसीटीवी फुटेज हैं जिसमें दिख रहा है कि सोनाली को आरोपी सुधीर नारकोटिक्स दे रहा है. जबकि सोनाली मना कर रही हैं.

हर एंगल से कर रहे हैं जांच: डीजीपी
गोवा के डीजीपी का कहना था कि आरोपी सुधीर सांगवान और सुखबिंदर सिंह की 10 दिन की कस्टडी ली है. सभी कड़ियों को जोड़ेंगे. परिवार ने आरोप लगाया था कि सुधीर ने सोनाली को खीर में जहर दिया था. हम उस एंगल पर भी जांच करेंगे.

वीडियो के बाद पुलिस ने कसा शिकंजा
बता दें कि गोवा पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज जब्त किया है, उसमें सुधीर बोटल से सोनाली को कुछ पिलाता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन वे बार-बार उसे रोक रही हैं और वो पदार्थ पीने से बच रही हैं. अब पुलिस को शक है कि ये पदार्थ MDMA ड्रग है जो सोनाली को दिया जा रहा है. इस बात की पुष्टि करने के लिए केमिकल जांच करवाने की बात कही जा रही है. यह भी खुलासा हुआ है कि ड्रग पेडलर ने सुखविंदर को होटल में MDMA दिया था. सुखविंदर ने ड्रग्स को टॉयलेट में छिपाया था. पुलिस ने 2 ग्राम ड्रग्स बरामद कर ली है

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...