5.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यदेहरादून: महिला वॉशरूम में मिला हिडन कैमरा, एसएसपी बोले- कैमरा डिवाइस नहीं,...

देहरादून: महिला वॉशरूम में मिला हिडन कैमरा, एसएसपी बोले- कैमरा डिवाइस नहीं, मोबाइल फोन था

Published on

देहरादून ,

देहरादून के एक बड़े रेस्टोरेंट में महिला वॉशरूम के अंदर हिडन कैमरा लगे होने का गंभीर मामला सामने आया है. एक महिला अधिवक्ता ने आरोप लगया कि वॉशरूम में एक कैमरा छुपा था जिसमें वीडियो रिकॉर्डिंग हो रही थी. शिकायतकर्ता अधिवक्ता खुशबू निगम ने बताया कि वह रात 9 बजे अपने परिवार के 11 सदस्यों के साथ आनंदम रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गई थी. जब वो रेस्टोरेंट के वॉशरूम गई तो उन्होंने देखा कि फॉल सीलिंग में एक कैमरा छुपा हुआ है. तुरंत उन्होंने मैनेजर को इसकी सूचना दी. इस दौरान सबूत के तौर पर छुपे हुए कैमरे की तस्वीर खींच ली.

पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने रेस्टोरेंट के मालिक से इस बारे में बात की तो उन्होंने मामले को दबाने की कोशिश की और यहां तक कहा कि वे सफाई कर्मचारियों को उनके हवाले कर देंगे. साथ रेस्टोरेंट के मालिक ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे, इसलिए यह पता लगाना मुश्किल है कि वॉशरूम में कौन आ-जा रहा था. इसके अलावा अधिवक्ता ने कहा कि रेस्टोरेंट के मालिक ने हम पर बिल न चुकाने भी आरोप लगया. इसके बाद उन्होंने 1090 और 112 पर भी कॉल की.

महिला वॉशरूम में हिडन कैमरा
रेस्टोरेंट के मालिक आनंद गुप्ता ने कहा कि वो इस घटना से बेहद शर्मिंदा हैं और स्टाफ के खिलाफ जांच करेंगे. उन्होंने बताया कि वो 72 साल के वरिष्ठ नागरिक हैं और हाल ही में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी. घटना की जानकारी उन्हें रात करीब 10 पर मिली थी. वो जैसे-तैसे 11:45 बजे रेस्टोरेंट पहुंचे और मामले को जाना.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इस मामले पर एसएसपी देहरादून ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी विनोद मंडल ने पूछताछ के दौरान बताया कि एक महीने पहले वॉशरूम में चूहा मर गया था, सफाई के लिए छेद का इस्तेमाल करते हुए उसने मोबाइल लगाया था. एसएसपी के अनुसार वॉशरूम में कोई कैमरा की डिवाइस नहीं लगा था बल्कि मोबाइल फोन था जो एक सफाई कर्मचारी का था.

मामले के संज्ञान में आने के बाद महिला आयोग कि अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कहा कि जिलाधिकारी व प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि राजधानी के सभी होटल और रेस्टोरेंट्स का सत्यापन किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि वहां सीसीटीवी कैमरे चल रहे हों और महिला वॉशरूम की सुरक्षा में किसी तरह की कोई कमी न हो.

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...