22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतालिबान ने पाकिस्‍तान को बताया अमेरिका का मददगार तो शहबाज को लगी...

तालिबान ने पाकिस्‍तान को बताया अमेरिका का मददगार तो शहबाज को लगी मिर्ची, मुल्ला याकूब पर पलटवार

Published on

इस्लामाबाद

अफगानिस्तान में मुल्ला उमर के बेटे और तालिबान सरकार के रक्षा मंत्री मुल्ला याकूब ने अमेरिकी ड्रोन हमले में पाकिस्तान का हाथ होने की बात कही है। मुल्ला याकूब के निशाना साधते ही पाकिस्तान के माथे पर चिंता की लकीरें देखने को मिल रही हैं। पाकिस्तान ने मुल्ला याकूब के आरोपों को अनुमानित आरोप करार दिया। पाकिस्तान ने इसे खेदपूर्ण बताते हुए कहा कि ये जिम्मेदार राजनयिक आचरण के मानदंडों का उल्लंघन है। दरअसल हाल ही में अमेरिका ने एक ड्रोन हमले में अल-कायदा के सरगना अयमान अल जवाहिरी को मार गिराया था।

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘अफगान मंत्री ने खुद स्वीकार किया है कि सबूतों का अभाव है। ये अनुमानित आरोप हैं जो बेहद खेदजनक हैं। जिम्मेदार राजनयिक आचरण के मानदंडों की ये अवहेलना है।’ मुल्ला याकूब ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया था कि उसी ने अमेरिकी ड्रोन को अफगानिस्तान में घुसने का रास्ता दिया है। मुल्ला याकूब ने कहा कि उनके खुफिया तंत्र ने ये जानकारी दी है।

अमेरिका ने नष्ट कर दिए थे रेडॉर
मुल्ला याकूब ने कहा, ‘अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान से वापसी के दौरान देश के रेडॉर को नष्ट कर दिया। हालांकि हमारा खुफिया तंत्र बताता है कि पाकिस्तान के रास्ते अमेरिकी ड्रोन अफगानिस्तान में घुसे हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह अमेरिका को अपने हवाई क्षेत्र को इस्तेमाल की मंजूरी न दे।’ तालिबान का ये बयान तब आया है जब पाकिस्तान दावा करता रहा है कि उसने अपने हवाई क्षेत्र में अमेरिका को एक्सेस नहीं दिया।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव
अमेरिका के रीपर ड्रोन ने काबुल में छिपे अलकायदा सरगना जवाहिरी को हेलफायर मिसाइल के जरिए मार गिराया था। जवाहिरी तालिबान की सुरक्षा में था। जब से अल जवाहिरी मारा गया है, तब से तालिबान और पाकिस्तान के बीच तनाव है। रिपोर्ट्स तो ये भी कहती हैं कि ड्रोन स्ट्राइक के बारे में जानते हुए भी पाकिस्तान ने अल जवाहिरी को मरने दिया।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...