11.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में केंद्रीय सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक, ब्लॉकों में सुरक्षा संबंधी...

बीएचईएल में केंद्रीय सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक, ब्लॉकों में सुरक्षा संबंधी मुदृदों पर हुई चर्चा

Published on

भेल भोपाल

बीएचईएल में केंद्रीय सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक, ब्लॉकों में सुरक्षा संबंधी मुदृदों पर हुई चर्चा,केंद्रीय सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक इकाई प्रमुख भेल भोपाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें सभी विभागों के महाप्रबंधक,विभाग के उच्च पदाधिकारी, एचएसई टीम, सीआईएसएफ प्रमुख तथा चारों यूनियन के केंद्रीय सुरक्षा सलाहकार समिति सदस्य शामिल हुए।

बैठक में सुरक्षा संबंधी प्रमुख मुद्दों को रखा गया, जिसका समाधान भी जल्द करने की बात कही गई। बैठक में जिन मामलों पर चर्चा हुई उनमें केंद्रीय सुरक्षा समिति की बैठक नियमित समय में होने एवं डीएससी (डिपार्टमेंट सेफ्टी कमेटी) की मीटिंग भी प्रतिमाह सुनिश्चित करने, जिसमें चारों प्रतिनिधि यूनियन की तरफ से नामित एक एक सदस्य भी शामिल होंगे, जिसके माध्यम से ब्लॉक में सुरक्षा संबंधित समस्याओं का निराकरण तत्काल प्रभाव से किया जाएगा शामिल हैं।

यह भी पढ़िए: भेल कर्मचारियों को वेतन के साथ मिलेगा पीपीपी बोनस

बैठक में जानकारी दी गई प्रेरणा भवन और फाउंड्री शॉप के बीच में मेन रोड पर एवं 5 नंबर गेट के पास बारिश के समय में काफी जल भराव की समस्या उत्पन्न हो जाती थी, पानी की ड्रेनेज सही से हो उसके लिए काम जारी है, जल्दी ही समस्या का समाधान होगा।सभी ब्लॉकों में खुले में पेंट होने की समस्या से समाधान के लिए कुछ नए उपाय तलाशे जा रहे हैं जिससे कि पेंट का फैलाव ज्यादा न हो। बारिश समाप्त होने के तुरंद बाद गेट नंबर 5 वाली रोड को पेंचवर्क कर दिया जाएगा एवं उसके बाद ज्यादा खराब रोड को भी बनाया जाएगा।

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...

बीएचईएल के एक नेता की सोसायटी चर्चाओं में,अध्यक्ष पद व गेट पास भी खतरे में

बीएचईएल के नेताओं के कई मामले यूं तो चर्चाओं में रहते ही हैं लेकिन...