20.7 C
London
Thursday, May 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयन पीने का पानी, न टॉयलेट जाने और न आग बुझाने का......

न पीने का पानी, न टॉयलेट जाने और न आग बुझाने का… सब खत्म! अमेरिका भी बाढ़ से बेहाल

Published on

वॉशिंगटन

दुनिया के अलग-अलग हिस्से इस वक्त बाढ़ की चपेट में हैं। अमेरिकी राज्य मिसिसिपी का भी बुरा हाल है। भयानक बारिश और बाढ़ के चलते जैक्सन शहर के करीब 1,80,000 लोगों के सामने अब पीने और इस्तेमाल योग्य पानी का संकट खड़ा हो गया है। बाढ़ का पानी बढ़ने से शहर का मुख्य वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बुरी तरह प्रभावित हुआ है और पूरी तरह ठप होने की कगार पर है। आपातकाल की घोषणा कर दी गई है और स्कूल, रेस्तरां और व्यवसायों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

बीबीसी की खबर के अनुसार लोगों के घरों में सीधे रिजरवायर से पानी आ रहा है। जैक्सन शहर और बाकी राज्य में लोगों को पीने के लिए पानी की बोतलें बांटी जा रही हैं और इस्तेमाल के लिए टैंकर ट्रक से पानी दिया जा रहा है। जैक्सन के निवासी कम पानी के दबाव का सामना कर रहे हैं और लोगों को पानी उबालने की नोटिस दी गई है। गवर्नर टेट रीव्स ने सोमवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस में चेतावनी देते हुए कहा, ‘पानी मत पिएं।’ उन्होंने कहा कि बहुत सी जगहों पर पाइपों में सीधे रिजरवायर से पानी आ रहा है।

ठप पड़ा मुख्य वाटर ट्रीटमेंट प्लांट
भारी बारिश के कारण पर्ल नदी पिछले हफ्ते शहरों में घुस गई और सड़कें जलमग्न हो गईं जिससे ओबी कर्टिस वाटर प्लांट प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने सोमवार को पुष्टि की कि नदी का पानी प्लांट के भीतर घुस चुका हैं जहां हर रोज 50 मिलियन यूएस गैलन से अधिक पानी का ट्रीटमेंट किया जाता है। रीव्स ने कहा कि लंबे समय से प्लांट का लापरवाही से संचालन किया जा रहा था जिसकी मेन मोटर अब खराब हो चुकी है और बैकअप पंप भी बंद हो चुके हैं।

न फ्लश के लिए पानी, न आग बुझाने के लिए
उन्होंने कहा कि जब तक इसे ठीक नहीं कर लिया जाता तब तक हमारे पास पीने और इस्तेमाल करने योग्य पानी की कमी है। इसका मतलब है कि शहर आग बुझाने, टॉयलेट फ्लश करने और अन्य जरूरी कामों के लिए पर्याप्त पानी का उत्पादन नहीं कर सकता। हालांकि अधिकारियों ने एक दूसरे प्लांट में पानी का उत्पादन 20 से 30 मिलियन यूएस गैलन प्रति दिन बढ़ाया है लेकिन पूरी सिस्टम में पानी का दबाव गिर चुका है।

Latest articles

इबोला वायरस को लेकर एक जरूरी स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी- बुखार आने पर जांच, 21 दिन तक निगरानी

नई दिल्ली। भारत सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने इबोला वायरस को लेकर...

भट्टी की तरह तप रहा मध्य प्रदेश: खजुराहो में रिकॉर्ड 47.4 डिग्री तापमान दर्ज, सात जिलों में रेड अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश इस समय भीषण गर्मी की गिरफ्त में है। प्रदेश के कई...

सियान गुड़ी’ बुजुर्गों के जीवन में एक नई रोशनी बिखेर रही : सीएम विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में वरिष्ठ...

निवाई के विकास और जनसमस्याओं को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा से मिले विधायक रामसहाय वर्मा

जयपुर। निवाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामसहाय वर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...