22.7 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यHC की हरी झंडी के बाद हुबली ईदगाह मैदान में गणेशोत्सव शुरू,...

HC की हरी झंडी के बाद हुबली ईदगाह मैदान में गणेशोत्सव शुरू, कड़ी सुरक्षा

Published on

हुबली

कर्नाटक हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद बुधवार को हुबली जिले के ईदगाह मैदान में गणेश चतुर्थी का उत्सव शुरू हुआ। इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस की मौजूदगी रही। पूजा शुरू करने से पहले कार्यकर्ताओं ने ‘गोमूत्र’ से जमीन की शुद्धि की। वहीं एक बम दस्ते ने भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना से पहले परिसर की जांच की। सुरक्षा को देखते हुए ईदगाह मैदान परिसर में ड्रोन भी तैनात किए गए। दरअसल मंगलवार देर रात आए कोर्ट के फैसले का मुस्लिम बोर्ड ने विरोध किया है। सूत्रों ने कहा कि हिंदू कार्यकर्ताओं को डर था कि अंजुमन इस्लाम संगठन, जिसने उत्सव के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, वह गणेश उत्सव की अनुमति मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट जाएगा।

बड़े पैमाने पर धूमधाम से गणेशोत्सव का आयोजन
गणेशोत्सव के आयोजकों ने बताया कि उन्होंने दोपहर में एक विशाल मूर्ति स्थापित करने की योजना बनाई है। समारोह बड़े पैमाने पर किया जाएगा। श्री राम सेना प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने भगवान गणेश के पोस्टर और वीर सावरकर और बाल गंगाधर तिलक की तस्वीरों के साथ ईदगाह मैदान का दौरा किया। साथ ही गणेश जी की मूर्ति के बगल में वीर सावरकर की तस्वीर भी लगाई गई। केंद्रीय कोयला, खनन और संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विवादित स्थल को चन्नम्मा ग्राउंड (अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाली कित्तूर की रानी) के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि भूमि नगर निगम की संपत्ति है, जो कि किसी भी संगठन या धर्म से संबंधित नहीं हैं। जोशी ने अदालत के फैसले का स्वागत किया और लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।

साल में 2 बार नमाज की इजाजत: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने ईदगाह मैदान के परिसर में साल में दो बार नमाज अदा करने की इजाजत दी थी। मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मुसलमानों के नमाज अदा करने का किसी ने विरोध नहीं किया है। इसलिए तीन दिनों तक गणेश उत्सव मनाने का भी कोई विरोध नहीं होना चाहिए। रानी चन्नम्मा गणेशोत्सव महामंडली समिति को अदालत ने उत्सव की तैयारी करने का जिम्मा सौंपा है। वहीं समारोह को लेकर हिंदू समुदाय के नेताओं ने जोशी के आवास पर बैठक की। केंद्रीय मंत्री जोशी, श्री राम सेना के संस्थापक प्रमोद मुतालिक और अन्य प्रमुख हस्तियों के समारोह में भाग लेने की संभावना जताई जा रही है।

Latest articles

अस्पताल परिसर से 6 वर्षीय मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में संदिग्ध के साथ दिखा बच्चा

भोपाल। राजधानी के कोहफिजा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल परिसर से...

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी में...

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...