12 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलअब मेरे लिए लड़की ढूंढो... शिखर धवन का वीडियो वायरल, क्या फिर...

अब मेरे लिए लड़की ढूंढो… शिखर धवन का वीडियो वायरल, क्या फिर बनेंगे दूल्हा?

Published on

नई दिल्ली

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर रील्स शेयर करते रहते हैं। एक समय तीनों फॉर्मेट में टीम में ओपनर रहे धवन अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। इसी वजह से एशिया कप में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। पिछले एशिया कप में वह प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट भी थे। जिम्बाब्वे दौरे के बाद धवन भारत वापस लौट आए थे। उनका एक वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मेरे लिए लड़की ढूंढो
शिखर धवन ने जो रील शेयर किया है, उसमें वह कह रहे हैं कि मेरे लिए लड़की ढूंढो। वीडियो में शिखरधवन अपने डॉग के साथ जमीन पर लेटे हुए दिख रहे हैं और साथ ही कहते हैं- अब समय आ गया है दोस्तो… आपसी मतभेद भुलाकर सब एकजुट हो कर मेरे लिए लड़की ढूंढो। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा- हां जी दोस्तो ढूंढो फिर।

क्या फिर बनेंगे दूल्हा
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या शिखर धवन फिर से दूल्हा बनेंगे। पिछले साल ही उनका तलाक हुआ था। धवन ने कभी इसपर खुलकर बात नहीं कि लेकिन रिपोर्ट्स में कहा गया कि काफी लंबे समय तक अनबन रहने के बाद आयशा मुखर्जी के साथ उनका तलाक हुआ था।

2012 में हुई थी शादी
2012 में धवन ने आयशा मुखर्जी से शादी की थी। लेकिन पिछले साल दोनों का तलाक हो गया था। शिखर और आयशा फेसबुक पर दोस्त बने थे। वह मेलबर्न में रहती थी और ब्रिटिश बंगाली मूल की हैं। हरभजन सिंह ने दोनों की दोस्ती कराई थी। आयशा की पहले एक शादी टूट चुकी थी और वह धवन से 10 साल बड़ी भी थी। इसके बाद भी दोनों ने शादी कर ली। उनका एक बेटा भी है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...