भोपाल
कांग्रेस नेता रविन्द्र साहू झूमरवालाजी के निर्देश पर लोकसभा भोपाल के कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव के समर्थन में वार्ड 61 प्रचार किया गया।इसका नेतृत्व वार्ड अध्यक्ष प्रशांत बागले, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष के द्वारा किया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के गारंटी कार्ड भी मतदाताओं को दिए। कार्यक्रम का प्रारंभ एसओएस चौराहे से शाम 4:00 बजे हुआ।
