17.8 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यUP: टीचर ने पीटा तो स्कूल बैग में अवैध कट्टा लेकर पहुंचा...

UP: टीचर ने पीटा तो स्कूल बैग में अवैध कट्टा लेकर पहुंचा 10वीं का छात्र, स्कूल में मचा हड़कंप

Published on

प्रयागराज,

संगम नगरी प्रयागराज में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां 10वी का छात्र अपने स्कूल अवैध असलहा लेकर पहुंच गया लेकिन स्कूल में चेकिंग के दौरान उसको पकड़ लिया गया. स्कूल के टीचर लड़के को थाने ले आये और पुलिस को सौंप दिया. पुलिस अब लड़के से अवैध असलहे के बारे में जानकारी जुटा रही है. मामला सोरांव थाना इलाके का है.

दरअसल, 15 साल का लड़का अब्दालपुर खास में एक स्कूल में कक्षा 10वीं में पढ़ता है. उसने अपने बैग में अवैध असलहा रखा था. जब वो स्कूल आया तो चेकिंग की गई तो उसमें एक कट्टा निकला. ये देखकर स्कूल में हड़कंप मच गया. टीचरों ने लड़के को पकड़ा और थाने लेकर आ गए. इसके बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

थाना इंचार्ज अशोक कुमार के मुताबिक, लड़के से अवैध असलहे के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. वहीं लोगों में चर्चा है कि छात्र को स्कूल में किसी बात को लेकर टीचर ने खूब डांट लगाई थी और सबके सामने मुर्गा भी बना दिया था, जिससे वो नाराज था और दूसरे दिन बैग में कट्टा लेकर टीचर को धमकाने पहुंचा था.

पुलिस की पूछताछ में ये भी पता लगा कि आरोपी लड़के ने किसी दूसरे लड़के से ये अवैध असलहा खरीदा था. पुलिस ने दोनों लड़को को हिरासत में ले लिया है. आरोपी दोनों लड़को के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है.

फेल होने पर टीचर को बांधकर पीटा
इससे पहले झारखंड के दुमका में अजीबोगरीब मामला सामना आया था. गोपीकांदर अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय के छात्रों ने असिस्टेंट टीचर कुमार सुमन और क्लर्क सोनेराम चौड़े को आम के पेड़ से बांधकर मारपीट की. कुछ देर के बाद ही दोनों को खोल दिया गया, जिसके बाद कुमार सुमन ने गोपीकांदर पहुंचकर अपना इलाज करवाया.

छात्रों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. छात्रों ने बताया कि उन्हें प्रैक्टिकल में नंबर नहीं दिए गए, जिसके कारण वे लोग फेल हो गए. इस पर छात्रों ने अपना आपा खो दिया. छात्रों ने कुमार सुमन और लिपिक सोनेराम चौड़े के साथ हाथपाई करते हुए उन्हें विद्यालय परिसर में आम के पेड़ से बांधकर खूब पीटा.

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...