17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यअंकिता मर्डर केस स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये खुलासे

अंकिता मर्डर केस स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये खुलासे

Published on

दुमका,

झारखंड के दुमका की अंकिता सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी शाहरुख और उसके दोस्त नईम उर्फ छोटू पर POCSO की धाराएं लगा दी गई हैं. इससे पहले झारखंड पुलिस ने अंकिता को बालिग माना था, लेकिन अब उसे नाबालिग मानकर आरोपियों पर POCSO की धाराएं जोड़ दी गई है. इस बीच अंकिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दुमका पुलिस को भेज दी गई है.

अंकिता के शव का पोस्टमार्टम रांची स्थित रिम्स के फोरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी (एफएमटी) विभाग में हुआ था. रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया है कि अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ से अंकिता को जलाया गया था. जलने से शरीर की परत पर मवाद भर गए थे. इस वजह से उसके शरीर के अंगों ने भी धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया और उसकी जान चली गई.

अंकिता के पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है, जिसकी फॉरेंसिक जांच होगी. अंकिता का केस मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) दुमका की अदालत से प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायालय प्रकाश चन्द्रा की अदालत में ट्रांसफर कर दिया गया है. त्वरित सुनवाई के लिए इस केस को स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर किया गया.

23 अगस्त को दुमका के जरुवाडीह की अंकिता पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई थी. रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. इस मामले में दो आरोपियों शाहरुख और नईम उर्फ छोटू को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. दुमका नगर थाना में भारतीय दंड विधान की धारा 302, 34 और 120बी और पोक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत प्राथमिकी (कांड संख्या 200/22) दर्ज की गई है.

इस केस को विशेष अदालत में ट्रांसफार करने के साथ केस से जुड़े सभी दस्तावेज भी वहीं भेज दिए गए. मुख्य आरोपी शाहरुख और उसके सहयोगी नईम उर्फ छोटू को पुलिस ने अदालत से 72 घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया है. पुलिस रिमांड में दोनों से पूछताछ कर यह जानकारी ली जाएगी कि अंकिता हत्याकांड में और कितने लोग शामिल हैं?

अंकित मर्डर केस को लेकर बीजेपी लगातार हेमंत सोरेन सरकार पर हमलावर है. कल बीजेपी का एक दल अंकिता के परिवार वालों से मिला. इस दल में दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा शामिल थे. इससे पहले बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी, अर्जुम मुंडा, समेत कई नेता पहुंचे थे. परिवार के बातचीत के बाद BJP नेताओं ने एक सुर में अंकिता हत्याकांड को पीएफआई से लेकर बांग्लादेशी आतंकी संगठन और लव जेहाद से जोड़ गहरी साजिश की आशंका जताई.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this