30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यफेसबुक पर हिंदू बनकर युवती से दोस्ती, फिर बनाने लगा निकाह का...

फेसबुक पर हिंदू बनकर युवती से दोस्ती, फिर बनाने लगा निकाह का दबाव

Published on

फतेहपुर,

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में कथित तौर पर एक युवक ने फेसबुक पर हिंदू बनकर दोस्ती की. फिर युवती को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर रेप किया और वीडियो बना लिया. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती का कई बार शारीरिक शोषण भी किया और विरोध करने पर वीडियो वायरल कर दिया. जिसके बाद पीड़िता ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल दिया दिया है.

पीड़ित युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में लिखा है कि त्रिलोकीपुर निवासी रोमी खान उर्फ शिबलू ने करीब एक साल पहले उससे फेसबुक पर दोस्ती की थी. उसने खुद को हिंदू युवक बताते हुए अपना नाम रोमी बताया था. 21 अप्रैल को जन्मदिन के बहाने अपने घर बुलाया और कोल्ड‌ ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. वह जब बेहोश हो गई, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया. कुछ दिन बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे मिलने के लिए बुलाता और दुष्कर्म करता रहा.

पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिनों से धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाने लगा था. विरोध करने पर वीडियो वायरल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी. उसके बाद 28 अगस्त को उसका पीछा करते हुए घर तक आ गया और गाली गलौज कर अश्लील हरकत की.

इस मामले में फतेहपुर के सीओ सिटी वीर बहादुर ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र में 31 अगस्त को पीड़िता द्वारा एक तहरीर दी गई थी. जिसमें उसकी दोस्ती फेसबुक पर रोमी नाम के लड़के से हो गई. बाद में उसके साथ संबंध बना लिया और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा. तब जाकर पीड़िता को मालूम हुआ कि आरोपी मुस्लिम धर्म का है. जैसे ही इस मामले में तहरीर मिली तो तुरंत मुकदमा दर्ज कर लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया. अब आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...