18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यमध्य प्रदेश से लाते थे तबाही का सामान, पंजाब पुलिस ने 55...

मध्य प्रदेश से लाते थे तबाही का सामान, पंजाब पुलिस ने 55 पिस्‍तौल संग दबोचा गिरोह

Published on

चंडीगढ़

पंजाब पुलिस ने हथियार बनाने और तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले में पुल‍िस ने मध्य प्रदेश के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस की ‘काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट’ ने मध्य प्रदेश पुलिस की मदद से दोनों को मध्य प्रदेश से पकड़ा है। वे बड़े पैमाने पर हथियार बनाते थे और पंजाब के साथ-साथ अन्य राज्यों में उनकी सप्‍लाई करते थे। आरोपियों की पहचान खरगौन में रतवा गांव निवासी भूरेलाल उर्फ मनीष बड़े और बुरहानपुर जिले के दत्त गांव निवासी कैलाशमल सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने उनके पास से .32 बोर और .30 बोर की 55 पिस्तौलें बरामद की हैं।

डीजीपी ने कहा कि ‘काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट’ ने पंजाब के अमृतसर से तीन हफ्ते पहले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था और उनके कब्जे से चार पिस्तौल बरामद की थी। उनकी निशानदेही पर ये गिरफ्तारियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 10 अगस्त को अमृतसर में भारतीय दंड संहिता और सशस्त्र कानून के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। यादव ने बताया कि जांच में पता चला कि बरामद पिस्तौल अवैध हथियार बनाने वाले लोगों ने उन्हें दी थी और संदिग्ध मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में रहते हैं।

अभियान अभी जारी, और हथियार-गोलाबारूद मिलने के आसार
डीजीपी ने बताया कि इसके बाद ‘काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट’ अमृतसर के निरीक्षक इंदरदीप सिंह की अगुवाई में 15 सदस्यीय टीम को मंगलवार को मध्य प्रदेश भेजा गया। टीम ने गुरुवार को हथियारों के सप्‍लायर्स का पता लगाया और उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि अभियान अभी जारी है। पुल‍िस का कहना है क‍ि अभी और हथियार और गोला बारूद मिलने के आसार हैं।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...