14.7 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeखेलAsia Cup: सुपर-4 में श्रीलंका की शानदार जीत, अफगानिस्तान को 4 विकेट...

Asia Cup: सुपर-4 में श्रीलंका की शानदार जीत, अफगानिस्तान को 4 विकेट से धोया

Published on

दुबई,

एशिया कप 2022 में सुपर-चार मुकाबले शुरू हो गए हैं. पहले मैच में श्रीलंकाई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को चार विकेट से हरा दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने छह विकेट पर 175 रनों का शानदार स्कोर खड़ा किया था. लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने एकजुट होकर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बाजी अपने नाम कर ली. इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने ग्रुप-स्टेज में अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार का बदला भी ले लिया.

ओपनर्स ने दी श्रीलंका को शानदार शुरुआत
टारगेट का पीछा करते हुए कुसल मेंडिस और पथुम निसंका ने 6.3 ओवर्स में 62 रनों की तूफानी पार्टनरशिप करते हुए श्रीलंकाई टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. मेंडिस ने महज 19 बॉल पर 36 रन बनाए जिसमें तीन छक्के और दो चौके शामिल थे. वहीं निसंका ने 28 बॉल पर 35 रनों की पारी खेली. निसंका ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया.

हालांकि इसके बाद अफगानिस्तान ने लगातार अंतराल पर विकेट चटकाकर स्कोर चार विकेट पर 119 रन कर वापसी की कोशिश की. लेकिन राजपक्षे और दनुष्का गुणातिलक ने 32 रनों की पार्टनरशिप कर टीम को 150 रनों के पार पहुंचाया. दनुष्का गुणातिलक ने 20 बॉल पर 33 रन बनाए, जिसमें दो चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे. बाद में राजपक्षे भी 14 बॉल पर 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए लेकिन तबतक श्रीलंका के कब्जे में मैच आ चुका था. अफगानिस्तान की ओर से मुजीब और नवीन उल हक ने दो-दो विकेट लिए

गुरबाज-इब्राहिम ने की शानदार बैटिंग
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए अफगान टीम ने हजरतुल्लाह जजई (13 रन) का विकेट पांचवें ओवर में ही गंवा दिया था जिन्हें दिलशान मदुशंका ने बोल्ड किया. फिर रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जदरान ने 64 गेंद में 93 रन की भागीदारी निभाकर टीम को बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया. रहमानुल्लाह गुरबाज ने 45 गेंद में 84 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें छह छक्के और चार चौके शामिल थे. वहीं इब्राहिम जदरान ने 40 रनों की पारी में दो चौके और एक छक्का जड़ा.

गुरबाज ने अपनी पारी के दौरान महीष तीक्ष्णा पर दो जबकि फर्नांडो, वानिंदु हसारंगा, दासुन शनाका और चमिका करूणारत्ने पर एक-एक छक्का लगाया. जब असिथा फर्नांडो ने 16वें ओवर में गुरबाज का विकेट लिया तो उस समय अफगानिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 139 रन था. फिर अफगानिस्तान का तीसरा विकेट 18वें ओवर में 151 रन के स्कोर पर गिरा, जब इब्राहिम जदरान फास्ट बॉलर दिलशान मदुशंका का शिकार बने.

अंतिम ओवर्स में गिरे लगातार विकेट
इसके बाद अफगानिस्तान ने 19वें ओवर में लगातार गेंदों पर कप्तान मोहम्मद नबी (1) और नजीबुल्लाह जदरान के विकेट भाी गंवाए जिससे रन-गति पर थोड़ा ब्रेक लगा. हालांकि राशिद खान (09) ने आखिरी ओवर में एक छक्का जड़ा लेकिन अंतिम गेंद पर वह रन आउट हो गए. नतीजतन अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 175 रन बनाए. श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने 37 रन देकर दो विकेट हासिल किये जबकि तीक्ष्णा और फर्नांडो को एक-एक विकेट मिला.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...