28.5 C
London
Tuesday, July 1, 2025
Homeराज्य'प्रधानमंत्री बनने चले हैं लेकिन...' गिरिराज ने नीतीश पर क्यों लगाया भेदभाव...

‘प्रधानमंत्री बनने चले हैं लेकिन…’ गिरिराज ने नीतीश पर क्यों लगाया भेदभाव का आरोप

Published on

बेगूसराय

बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लगातार बेगूसराय बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को दिग्गज बीजेपी नेता स्टीमर से शाम्हो प्रखंड पहुंचे। यहां गिरिराज सिंह ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की, बाद में बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शाम्हो दियारा के साथ बिहार सरकार भेदभाव कर रही है। ऐसा भेदभाव उन्होंने अपने जीवन में नहीं देखा।

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में चाचा-भतीजे के नई दोस्ती होने के बाद वो स्ट्रीमर से राघोपुर गए। जाना भी चाहिए लेकिन क्या बेगूसराय और शाम्हो की जनता यहां के लोग वोटर नहीं हैं। नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बनने चले हैं लेकिन वे राज्य की जनता के साथ भेदभाव करेंगे यह नहीं चलेगा। यह कैसी राजनीति है? गिरिराज सिंह ने जिला प्रशासन से अविलंब चारा के साथ-साथ अन्य राहत देने की मांग की है। गिरिराज सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बाढ़ पीड़ितों को सही से राहत कार्य नहीं मिला तो बाध्य होकर बीजेपी को संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा।

Latest articles

लापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भेल भोपाललापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण...

MP Guest Teachers Bharti:मध्य प्रदेश में गेस्ट टीचर्स की बंपर भर्ती 70 हज़ार पदों पर ऑनलाइन आवेदन 30 जून से शुरू

MP Guest Teachers Bharti: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया...

More like this

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल पर अमिताभ की कॉलर ट्यून से ज्योतिरादित्य सिंधिया भी परेशान हटाया जा सकता है संदेश

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल कॉल करने से पहले सुनाई देने वाली साइबर जागरूकता कॉलर ट्यून जिसमें...

मध्य प्रदेश में सदानिरा समागम का आगाज CM मोहन यादव बोले- प्रदेश में गंगा-यमुना से भी ज्यादा जल

CM : मध्य प्रदेश में जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे...

MP Unique Transfer: भ्रष्टाचार में जेल में बंद पटवारी का भी हो गया ट्रांसफर

MP Unique Transfer:हाल ही में मध्य प्रदेश में तबादला नीति के तहत अधिकारियों और...