8.3 C
London
Monday, February 16, 2026
Homeराज्यअब शिवाजी पार्क पर उद्धव और शिंदे में संग्राम, दशहरा रैली के...

अब शिवाजी पार्क पर उद्धव और शिंदे में संग्राम, दशहरा रैली के लिए दोनों ने ठोका दावा

Published on

मुंबई

शिवाजी पार्क में 5 अक्टूबर को दशहरा रैली को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट आमने-सामने आ गए हैं। शिंदे गुट के माहिम से विधायक सदा सरवणकर ने शिवाजी पार्क में दशहरा रैली के लिए 1 सितंबर को बीएमसी (BMC) को आवेदन किया। जबकि उद्धव ठाकरे गुट के सांसद अनिल देसाई 22 अगस्त को ही दशहरा रैली के लिए आवेदन दे चुके हैं। बीएमसी जी नॉर्थ वार्ड के असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत सपकाले ने बताया कि शिवाजी पार्क में किसकी रैली होगी, इस पर 10 सितंबर के बाद निर्णय ले लिया जाएगा। जो भी निर्णय होगा नियम के तहत होगा।

शिवसेना की पहचान है दशहरा रैली
शिंदे गुट के विधायक सरवणकर ने कहा कि मैं हर साल दशहरा रैली के लिए बीएमसी में अप्लाई करता हूं , उसी तरह इस साल भी आवेदन दिया है। मैंने शिवसेना की तरफ से आवेदन किया है। वहीं ठाकरे गुट की प्रवक्ता एवं पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर ने कहा कि दशहरा रैली शिवसेना की परंपरा है। रैली की परमिशन हमें ही मिलेगी। शिंदे गुट पर निशाना साधते हुए पेडणेकर ने कहा कि वे कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

बता दें कि दशहरा रैली को लेकर उद्धव ठाकरे ने आक्रामक रुख अपनाया है। उद्धव कह चुके हैं कि शिवाजी पार्क में दशहरा रैली को लेकर किसी को भ्रम नहीं होना चाहिए। शिवसेना की दशहरा रैली शिवतीर्थ (शिवाजी पार्क) पर ही होगी। अनिल देसाई रैली के लिए बीएमसी को आवेदन और रिमाइंडर भी दे चुके हैं।

9 साल से उद्धव कर रहे दशहरा रैली
शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे शिवाजी पार्क में दशहरा रैली को संबोधित किया करते थे। शिवाजी पार्क से ही शिवसेना की आगे की राजनीति तय होती रही है। 17 नवंबर, 2012 को बालासाहेब के निधन के बाद से उद्धव ठाकरे दशहरा रैली को संबोधित करते आ रहे हैं। वर्ष 2013 से उद्धव ही दशहरा रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस बीच कोरोना के दौरान दो साल ऑनलाइन दशहरा रैली हुई। इस साल दशहरा रैली के लिए दो आवेदन बीएमसी को मिले हैं। अब यह परंपरा कायम रहेगी या नहीं, इस पर सवालिया निशान लग गए हैं।

Latest articles

रिटायर्ड कर्मचारी से 14 हजार रुपये की चोरी, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ी

भोपाल। राजधानी भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। एक...

Indian Administrative Service अधिकारी श्री मनीष सिंह ने आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम का पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री मनीष सिंह ने शनिवार को आयुक्त जनसंपर्क...

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

भोपाल भेल के हबीबगंज स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...