17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यमौत वाले दिन क्‍या-क्‍या हुआ था? सोनाली फोगाट की केस डायरी से...

मौत वाले दिन क्‍या-क्‍या हुआ था? सोनाली फोगाट की केस डायरी से कई अहम खुलासे

Published on

चंडीगढ़

सोनाली फोगाट हत्‍याकांड का मामला अभी भी सुलझ नहीं पाया है। भले ही पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को ग‍िरफ्तार किया है। लेकिन अभी तक असल वजह का पता नहीं चल पाया है। इस बीच गोवा पुल‍िस की केस डायरी सामने आई है जिसमें सोनाली फोगाट की मौत के द‍िन क्‍या-क्‍या हुआ था, पूरे घटनाक्रम का उल्‍लेख है। खबरों की मानें तो केस डायरी में सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखव‍िंदर का कबूलनामा का भी ज‍िक्र है। खबरों के अनुसार डायरी में ल‍िखा है क‍ि अंजुना स्‍टेशन के अनुसार इंस्‍पेक्‍टर प्रशाल नाइक ने बताया क‍ि उन्‍हें सेंट एंथनी अस्‍पताल से 23 अगस्‍त की सुबह 9 बजकर 22 म‍िनट पर मेडिकल ऑफिसर का कॉल आया था। उसके बाद वे अस्‍पताल पहुंचे। जब तक पुलिस अस्‍पताल पहुंची, तब तक सोनाली की मौत हो चुकी थी।

मौत वाले द‍िन क्‍या-क्‍या हुआ था?
डायरी में यह इसका उल्‍लेख है क‍ि उस द‍िन क्‍या-क्‍या हुआ था। खबरों के अनुसार डायरी में ल‍िखा है क‍ि सुधीर और सुखविंदर उस दिन कुर्लिस रेस्‍टोरेंट में सोनाली के साथ थे। तब सोनाली की तब‍ियत ठीक नहीं थी और उसे रात में लगभग 2:30 के आसपास सोनाली को लेडीज टॉयलेट ले जाया गया था जहां उसे उल्‍टी हुई थी।

इसके बाद डायरी में सुधीर सांगवान का कबूलनामा का भी जिक्र है। इसमें सुधीर का बयान ल‍िखा है। सुधीर ने बयान द‍िया क‍ि वह पार्टी के लिए सोनाली कुर्लिस लेकर गया था जहां उसने पानी में ड्रग्‍स म‍िलकार प‍िलाया था। इसमें सुखविंदर ने सुधीर की मदद की थी। इस बात को सुखविंदर ने भी स्‍वीकार किया।

सुधीर ने यह भी स्‍वीकार किया उसने ड्रग्‍स एक बोतल की पानी म‍िलाया था। इसे उसने सोनानी और सुखविंदर को भी प‍िलाया था। वह पुलिस को वहां भी ले गया जहां ड्रग्‍स छिपाई गई थी। जिसे बाद में पुलिस जब्‍त कर लिया था।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...