7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलभुवी ने हैट्रिक लेकर मचाई सनसनी, IPL में विराट की टीम ने...

भुवी ने हैट्रिक लेकर मचाई सनसनी, IPL में विराट की टीम ने पानी की तरह पैसा बहाकर खरीदा

Published on

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने अपनी टीम को जीत दिलाने में पहली टी-20 हैट्रिक पूरी की। टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान पावरप्ले गेंदबाजों में से एक भुवनेश्वर कुमार नवंबर 2022 से भारत के लिए नहीं खेले हैं। अपनी इस हैट्रिक में भुवी ने 17वें ओवर में रॉबिन मिंज, बाल कृष्णा और विवेक आनंद तिवारी को आउट करते हुए चार ओवर में एक मेडन और सिर्फ छह रन के साथ अपना स्पैल पूरा किया।

हैट्रिक में किन-किन खिलाड़ियों को निपटाया
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश ने प्रियम गर्ग (25 गेंदों में 31 रन), रिंकू सिंह (28 में 45 रन) और समीर रिजवी (19 में 24 रन) की पारियों की बदौलत आठ विकेट खोकर 160 रन बनाए। आखिरी में शिवम मावी ने छह गेंदों में 15 रन बनाकर दो छक्के लगाए।

मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने खरीदा
2014 से 2024 तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले भुवनेश्वर कुमार को इस साल उनकी फ्रैंचाइजी ने रीलिज कर दिया था। मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें 10 करोड़ 75 लाख की मोटी रकम देकर अपने साथ जोड़ा। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये भुवी की आरसीबी में घर वापसी है। भुवनेश्वर कुमार ने 2009 में एक सीजन इस टीम के साथ खेला था।

टी-20 करियर की पहली हैट्रिक
झारखंड के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले में भुवनेश्वर ने यूपी की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत की थी, लेकिन हैट्रिक 17वें ओवर में पूरी की। उस वक्त झारखंड को 24 गेंदों में जीत के लिए 45 रन की जरूरत थी और उसके पांच विकेट बाकी थे। भुवी ने 17वें ओवर की पहली दो गेंदों पर रॉबिन मिंज (11 गेंदों में 11) और बाल कृष्णा को कैच आउट किया और तीसरी गेंद पर विवेकानंद तिवारी को बोल्ड किया। सके बाद उन्होंने विकास सिंह के खिलाफ तीन डॉट बॉल डालकर पहला ओवर पूरा किया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...