14.6 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यभारतीय नौसेना ने लॉन्च किया तारागिरि वॉरशिप, जानिए इसके बारे में सबकुछ

भारतीय नौसेना ने लॉन्च किया तारागिरि वॉरशिप, जानिए इसके बारे में सबकुछ

Published on

मुंबई,

भारतीय नौसेना ने परियोजना 17-ए के तहत बने तीसरे युद्धपोत ‘तारागिरि’ का रविवार को मुंबई में लॉन्च किया। मझगांव डाक शिपबिल्डर्स (एमडीएल) ने बयान जारी करके इसकी जानकारी दी। बयान में कहा गया कि यह युद्धपोत एक एकीकृत निर्माण पद्धति का उपयोग करके बनाया गया है। एमडीएल ने कहा, ‘गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुपालन में, भारत सरकार ने 11 सितंबर को राजकीय शोक घोषित किया (महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के कारण), यह कार्यक्रम एक तकनीकी लॉन्च तक सीमित था। चूंकि यह कार्यक्रम ज्वार पर निर्भर था, इसलिए तय कार्यक्रम में बदलाव संभव नहीं था।’

युद्ध पोत का नाम नेवी वाइव्स वेलफेयर ऐसोसिएशन (पश्चिमी क्षेत्र) की अध्यक्ष चारु सिंह, वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह, एफओसी-इन-सी पश्चिमी नौसेना कमान, की पत्नी ने रखा। अजेंद्र बहादुर इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। ‘तारागिरि’ का निर्माण 10 सितंबर, 2020 को शुरू किया गया था और इसकी आपूर्ति अगस्त 2025 तक होने की उम्मीद की जा रही है। इस पोत को 3,510 टन के अनुमानित भार के साथ लॉन्च किया गया। है। इसे भारतीय नौसेना के इन-हाउस डिजाइन संगठन, ब्यूरो ऑफ नवल डिजाइन द्वारा डिज़ाइन किया गया है।

एमडीएल ने जहाज के विस्तृत डिजाइन और निर्माण का काम किया है, जिसकी देखरेख युद्धपोत निगरानी दल (मुंबई) भी करता है। बयान में कहा गया है कि परियोजना 17ए का कुल मूल्य लगभग 25,700 करोड़ रुपये है। प्रोजेक्ट 17A का पहला जहाज ‘नीलगिरी’, 28 सितंबर, 2019 को लॉन्च किया गया था और वर्ष 2024 की पहली छमाही में इसका समुद्री परीक्षण अपेक्षित है। इस परियोजना के तहत दूसरे युद्धपोत उदयगिरी को इस साल 17 मई को लॉन्च किया गया था और इसका समुद्री परीक्षण वर्ष 2024 की दूसरी छमाही में होने की उम्मीद है। बयान के मुताबिक इस परियोजना के तहत चौथे और अंतिम युद्धपोत का निर्माण 28जून को शुरू किया गया।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...