8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यसरबजीत सिंह मियांविंड ने ली तरसेम सिंह की हत्या की जिम्मेदारी, अब...

सरबजीत सिंह मियांविंड ने ली तरसेम सिंह की हत्या की जिम्मेदारी, अब निशाने पर BJP का ये नेता

Published on

तरन तारण,

उत्तराखंड में नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या को अंजाम देने की जिम्मेदारी तरन तारन के गांव मियांविंड में रहने वाले सरबजीत सिंह ने ली है. उसकी तलाश में उत्तराखंड की एसआईटी और पुलिस पहले से ही जुटी है. सरबजीत सिंह के निशाने पर भाजपा के तरन तारन से जिला प्रधान हरजीत सिंह संधू भी है.

इसका खुलासा संधू ने उन पर हुए हमले की एक पुरानी सीसीटीवी फुटेज सांझा करके किया है. आज तक से बातचीत में भाजपा जिला प्रधान हरजीत सिंह संधू ने बताया कि जब उन्हें उत्तराखंड में हुई घटना के बारे में पता चला, तब उन्होंने हमलावरों की सीसीटीवी देखी. इसे देखकर साफ हो गया कि यह सरबजीत सिंह है.

उसने उन पर साल 2021 और 2022 में दो बार जानलेवा हमले किए. पहले हमले में सरबजीत सिंह ने उन पर गोलियां चलाई, लेकिन किसी तरह से वह जान बचाकर वहां से निकले थे. इसके बाद उसने उनके घर के बाहर गोलियां चलाईं और उन्हें लगातार जान से मारने की वह धमकियां दे रहा है. इस बाबत तरन तारन के थानों में उसके खिलाफ हत्या प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस भी दर्ज हैं. संधू ने आशंका जताई कि सरबजीत सिंह उन पर दोबारा हमला कर सकता है.

तरसेम सिंह की गोली मारकर की थी हत्या
बताते चलें कि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में गुरुवार की सुबह नानकमत्ता गुरुद्वारा में कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद से उत्तराखंड में सिख धर्म के बड़े तीर्थस्थलों में से एक नानकमत्ता में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. पुलिस ने इस हत्याकांड के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है.

पंजाब के तरन तारण का रहने वाला सरबजीत सिंह, वारदात के वक्त बाइक पर पीछे बैठा यूपी के सिहोरा बिलासपुर का रहने वाला अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू मुख्य आरोपी बनाया गया है. उनकी उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है. संदेह के आधार पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब के प्रधान हरबंस सिंह चुघ, प्रीतम सिंह संधू निवासी खेमपुर गदरपुर और जत्थेदार बाबा अनूप सिह को आरोपी बनाया गया है.

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...