25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेलपाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया टीम का ऐलान, अफरीदी...

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया टीम का ऐलान, अफरीदी की वापसी

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2022 के लिए आज यानी गुरुवार 15 सितंबर को राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। बाबर आजम के नेतृत्व में बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को भी शामिल किया गया, जोकि चोट के कारण एशिया कप 2022 से बाहर हो गए थे। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले शान मसूद को भी टीम में मौका दिया गया है।

शान मसूद को टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करना बाकी है। वहीं हैदर अली को टीम में चुना गया है, जोकि आखिरी बार दिसंबर 2021 में टीम के लिए खेले थे। हालांकि फखर जमां को रिजर्व खिलाड़ियों के साथ रखा गया है। शान मसूद को टी20 ब्लास्ट में अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिला है और वह पहली बार टी20 मैच पाकिस्तान के लिए खेलेंगे। इससे पहले वह वनडे और टेस्ट में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

हैदर अली को फखर जमां की जगह टीम में जगह मिली है। जमां का ये साल बल्ले से बेहद खराब रहा है। वहीं रिपोर्ट ये भी थी कि फखर चोट से जूझ रहे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सात टी20 मैच में 13.71 की औसत से 96 रन बनाए हैं। शाहीन लंदन में घुटने की चोट के कारण रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं और उनके अक्टूबर में होने वाले टूर्नामेंट से पहले अगले महीने गेंदबाजी शुरू करने की उम्मीद है। यही टीम टी20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड में त्रिकोणीय सीरीज भी खेलेगी, जिसमें बांग्लादेश भी शामिल है।

पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी , शान मसूद, उस्मान कादिर

रिजर्व: फखर जमान, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी

 

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...