15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलहरमनप्रीत कौर पर 2 इंटरनेशनल मैच का बैन, ICC ने 2 मामलों...

हरमनप्रीत कौर पर 2 इंटरनेशनल मैच का बैन, ICC ने 2 मामलों में दोषी पाया

Published on

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को आईसीसी आचार संहिता के दो नियमों (अलग-अलग) के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद अगले दो अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। ये घटनाएं शनिवार 22 जुलाई 2023 को ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी महिला चैंपियनशिप श्रृंखला के तीसरे मैच के दौरान हुईं थीं।

पहली घटना विशेष रूप से तब हुई जब हरमनप्रीत कौर ने भारत की पारी के 34वें ओवर में स्पिनर नाहिदा अख्तर की गेंद पर स्लिप में कैच आउट दिए जाने के बाद बल्ले से विकेटों पर प्रहार करके निराशा जाहिर की। लेवल 2 के अपराध के लिए हरमनप्रीत कौर पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। उन्हें अनुशासनात्मक रिकॉर्ड पर तीन डिमेरिट अंक दिए गए।

हरमनप्रीत कौर को ‘अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाने’ से संबंधित खिलाड़ियों और खिलाड़ी सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। हरमनप्रीत कौर पर ‘अंतरराष्ट्रयी मैच में हुई किसी घटना के संबंध में सार्वजनिक आलोचना’ से संबंधित लेवल 1 के अपराध के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया। प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान हरमनप्रीत कौर ने मैच में अंपायरिंग की खुलेआम आलोचना की थी।

हरमनप्रीत कौर ने मान लिया अपराध
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपराध स्वीकार कर लिया और एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के अख्तर अहमद की ओर से प्रस्तावित प्रतिबंधों पर सहमति जाहिर की। परिणामस्वरूप, औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी और तुरंत प्रभाव से सजा लागू कर दी गई।

क्या कहता है आईसीसी की नियम
आमतौर पर लेवल 2 के उल्लंघन में खिलाड़ी की मैच फीस का 50 से 100 प्रतिशत तक जुर्माना और 3 या 4 डिमेरिट अंक दिए जाते हैं, जबकि लेवल 1 के उल्लंघन में न्यूनतम जुर्माना आधिकारिक फटकार, अधिकतम जुर्माना खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत और एक या दो डिमेरिट अंक होता है। हरमनप्रीत कौर के मामले में 4 डिमेरिट पॉइंट 2 निलंबन पॉइंट्स में बदले गए। इससे उन्हें एक टेस्ट मैच या दो वनडे या दो टी20 इंटरनेशनल (जो भी टीम के लिए पहले हो) से निलंबित कर दिया गया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...