22.7 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यझारखंड: लव जिहाद के आरोपी आरजू मल्लिक के घर चला बुलडोजर

झारखंड: लव जिहाद के आरोपी आरजू मल्लिक के घर चला बुलडोजर

Published on

बोकारो,

यूपी की तर्ज पर झारखंड के बोकारो में लव जिहाद के आरोपी आरजू मल्लिक के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया है. आरोप है कि आरजू ने धर्म छुपा कर हिंदू लड़की से शादी की. फिर लड़की को अपने दोस्तों को सौंप दिया और गैंगरेप किया. आरोपी ने लड़की का वीडियो भी बनाया जिसे दिखाकर वह लड़की को ब्लैकमेल करता था.

प्रशासन ने आरोपी के माराफारी थाना क्षेत्र के आजाद नगर स्थित घर पर बुलडोजर चलाया है. पीड़िता ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. घटना के बाद से ही आरोपी फरार हैं. जानकारी के मुताबिक, फरार आरोपी आरजू मलिक के घर की पहले ही कोर्ट के आदेश के बाद कुर्की जब्ती हो चुकी है. इसी मामले में चास अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय में अतिक्रमण वाद के तहत उसके घर पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया गया. इस दौरान पुलिस की भारी तैनाती की गई थी.

बता दें कि कि आरोपी आरजू मल्लिक के खिलाफ चास महिला थाने में पीड़ित लड़की ने केस दर्ज करवाई थी. जिसमें पीड़ित लड़की द्वारा आरोप लगाया गया कि साल 2021 में जब वह ग्रैजुएशन कर रही थी तो उसकी मुलाकात आरजू से हुई. दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया. एक दिन वह उसे किसी बहाने अपने साथ कॉपरेटिव कॉलोनी के एक मकान में ले गया, जहां पहले से पंडित बुलाकर रखा गया था.

पंडित के सामने उसने लड़की की मांग भर जबरन शादी कर ली. शादी का वीडियो भी बनाया. इसके बाद ब्लैकमेल करके लड़की को अन्य साथियों को सौंप दिया. लड़की के साथ लगातार गैंगरेप होता रहा. आरोपी ने दुष्कर्म का भी वीडियो बनाया. लड़की को धमकाते हुए कहा कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह वीडियो लीक कर देगा. ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर लड़की ने चास महिला थाने में FIR दर्ज कराई.

 

Latest articles

अस्पताल परिसर से 6 वर्षीय मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में संदिग्ध के साथ दिखा बच्चा

भोपाल। राजधानी के कोहफिजा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल परिसर से...

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी में...

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...