10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयक्वीन एलिजाबेथ के निधन के बाद नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी की किताब बनी...

क्वीन एलिजाबेथ के निधन के बाद नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी की किताब बनी बेस्टसेलर, एक हफ्ते में बिकी 8,000 कॉपियां

Published on

लंदन

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद से फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की किताबों की बिक्री बढ़ी है। कहा जा रहा है कि 450 साल पहले नास्त्रेदमस ने ब्रिटेन की महारानी के निधन की भविष्यवाणी की थी। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को मानने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने लंदन की ग्रेट आग और हिटलर के उदय की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। उनके भविष्यवाणियों के व्याखाओं से जुड़ी किताब संडे टाइम्स की बेस्टसेलर की सूची में सबसे ऊपर है।

रिपोर्ट के मुताबिक महारानी के निधन के बाद 17 सितंबर से एक सप्ताह के अंदर ही इसकी 8,000 प्रतियां बिकी हैं। इसके कारण ये किताब सामान्य पेपरबैक चार्ट में सबसे टॉप पर है। रानी के निधन से पहले इस किताब की हफ्ते में पांच प्रतियां बिकी थीं। 2006 में ये किताब प्रकाशित हुई थी, जिसमें नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी की व्याखाएं हैं।

क्या है किताब की बिक्री का कारण
इस किताब की बिक्री का कारण सोशल मीडिया से बढ़ी लोकप्रियता को माना जा रहा है जो महारानी के निधन के बाद मिली है। कई सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया कि नास्त्रेदमस ने रानी के निधन, यूक्रेन युद्ध की सफल भविष्यवाणी की थी। नास्त्रेदमस अपनी भविष्यवाणियों को कविताओं की तरह कहते थे। उनकी सबसे मशहूर किताब लेस प्रोफेसीज में 942 काव्य हैं जो कथित तौर पर भविष्यवाणियां हैं।

लेखक नहीं देख सके किताब की कामयाबी
नास्त्रेदमस का जन्म 1503 में फ्रांस के मिशेल डी नोस्ट्रेडेम में हुआ था। उन्हें मानने वालों का कहना है कि नास्त्रेदमस ने 9/11 का आतंकी हमला और चांद पर इंसानों की भविष्यवाणी भी की थी। किताब के लेखक मारियो रीडिंग भी आज इस सफलता को देखने के लिए जीवित नहीं हैं। 2017 में 63 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...