13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यचंपई मंत्रिमंडल का विस्तार 16 को, जानिए जेएमएम-कांग्रेस से किन नए चेहरों...

चंपई मंत्रिमंडल का विस्तार 16 को, जानिए जेएमएम-कांग्रेस से किन नए चेहरों को मिलेगी जगह!

Published on

रांची

झारखंड में सीएम चंपई सोरेन कैबिनेट का विस्तार 16 फरवरी को होगा। पहले कैबिनेट विस्तार के लिए 8 फरवरी की तिथि तय की गई थी, लेकिन अब राजभवन की ओर से शपथ ग्रहण की तिथि 16 फरवरी तय की गई। राजभवन की ओर से यह जानकारी दी गई है कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की ओर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आग्रह पर यह फैसला लिया गया है। राजभवन की ओर से पहले सीएम के आग्रह पर 8 फरवरी को दोपहर 2.30 बजे कैबिनेट के सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का समय निर्धारित किया गया था। लेकिन मुख्यमंत्री के आग्रह पर अब शपथ ग्रहण समारोह 16 फरवरी को दोपहर 3 बजे निर्धारित किया गया है। चंपई सोरेन सरकार में 2 मंत्रियों को दो फरवरी को ही शपथ दिलाई जा चुकी है। अब अधिकतम 9 सदस्यों को ही कैबिनेट में शामिल जा सकता है।

कांग्रेस प्रभारी गुलाम मोहम्मद ने पार्टी नेताओं से चर्चा की
झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम मोहम्मद की ओर से जल्द ही सीएम चंपई सोरेन को पार्टी कोटे के मंत्रियों की सूची सौंप दिए जाने की संभावना है। कांग्रेस प्रभारी की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल से भी इस संबंध में चर्चा की गई है। इससे पहले कांग्रेस प्रभार गुलाम मोहम्मद मीर ने रांची में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी चर्चा की। हालांकि कांग्रेस कोटे से जिन नामों की चर्चा है, उनमें दीपिका पांडेय सिंह या पूर्णिमा नीरज सिंह, प्रदीप यादव और भूषण बाड़ा के नाम की चर्चा है।

जेएमएम कोटे से भी मंत्रियों के नाम तय
झारखंड मुक्ति मोर्चा कोटे से भी संभावित पांच मंत्रियों के नाम पर सीएम चंपई सोरेन की ओर से जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन से चर्चा किए जाने की संभावना है। इसे लेकर चंपई सोरेन एक-दो दिनों में शिबू सोरेन से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि गठबंधन के अंदर सहमति नहीं पाने के कारण शपथ ग्रहण समारोह की तिथि को 8 से बढ़ाकर 16 फरवरी किया गया है। जेएमएम कोटे से बसंत सोरेन के अलावा सीता सोरेन, मिथिलेश ठाकुर या बैद्यनाथ राम, मथुरा प्रसाद महतो या बेबी महतो, हफीजुल हसन अंसारी और सुदिव्य कुमार के नाम की चर्चा है।

हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद तय होगा नाम!
राजनीतिक विश्लेषकों का यह भी मानना है कि कैबिनेट विस्तार के पहले सीएम चंपई चंपई पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से चर्चा करना चाहते हैं। फिलहाल हेमंत सोरेन ईडी रिमांड पर है। उनकी रिमांड अवधि पांच दिनों के लिए बढ़ गई है। ऐसे में हेमंत सोरेन से मुलाकात की संभव नहीं हैं। ईडी की स्पेशल कोर्ट में पेशी के बाद जब हेमंत सोरेन को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा फिर अदालत से उन्हें अंतरिम राहत मिल जाती है, तभी चंपई सोरेन की मुलाकात हेमंत सोरेन से हो सकती है। यह भी संभावना है कि हेमंत सोरेन से उनकी पत्नी कल्पना सोरेन जब ईडी हिरासत में मिलने जाएगी, उस दौरान वो सीएम चंपई सोरेन का संदेश उन तक पहुंचा सकती है और हेमंत सोरेन के मैसेज को भी चंपई सोरेन तक पहुंचाने का काम कर सकती हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...