13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यस्वर्ण मंदिर में सादगी के साथ मनाया गया बंदी छोड़ दिवस, इस...

स्वर्ण मंदिर में सादगी के साथ मनाया गया बंदी छोड़ दिवस, इस बार नहीं हुई आतिशबाजी

Published on

अमृतसर,

अकाल तख्त साहिब के निर्देशों का पालन करते हुए स्वर्ण मंदिर में ‘बंदी छोड़ दिवस’ (दिवाली) को काफी सादगी के साथ मनाया गया. वैसे तो ‘बंदी छोड़ दिवस’ के मौके पर हर साल स्वर्ण मंदिर में आतिशबाजी की जाती थी. लेकिन इस बार स्वर्ण मंदिर में सिर्फ रोशनी की गई और दीये जलाए गए. कोई आतिशबाजी नहीं हुई.

बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्वर्ण मंदिर पहुंचे और घी के दीये जलाए. इस मौके पर पूरे स्वर्ण मंदिर परिसर को लाइटों से सजाया गया था. हर साल बंदी छोड़ दिवस पर आतिशबाजी की जाती थी, लेकिन इस बार अकाल तख्त ने सिर्फ दीये और रोशनी के साथ बिना आतिशबाजी के इस दिन को मनाने का निर्देश दिया था.

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने सिख समुदाय को सिर्फ दीये जलाने के लिए कहा था. उन्होंने सिख समुदाय से आतिशबाजी या इलेक्ट्रिक लाइटिंग से परहेज करने का निर्देश दिया था. इसके पीछे ज्ञानी रघुबीर सिंह तर्क दिया था कि ‘बंदी छोड़ दिवस’ इस बार 1 नवंबर के दिन पड़ा है, जिस दिन दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में सिख विरोधी दंगे भड़क उठे थे.

जत्थेदार ने कहा था कि इन दंगों के 40 साल बाद भी पूरा सिख समुदाय न्याय का इंतजार कर रहा है. उन्होंने कहा था कि सिख समुदाय को इस बार बंदी छोड़ दिवस के मौके पर आतिशबाजी से परहेज करना चाहिए. गुरु हरगोबिंद सिंह के ग्वालियर किले से रिहा होने के बाद अमृतसर वापसी के उपलक्ष्य में बंदी छोड़ दिवस मनाया जाता है. जत्थेदार ने कहा था कि इस साल केवल हरमंदर साहिब (स्वर्ण मंदिर) और अकाल तख्त पर बिजली की रोशनी की जाएगी, जबकि अन्य गुरुद्वारे और सिख संगत दीये जलाने तक ही सीमित रहेंगे.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...