19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलहार मानने को तैयार नहीं हैं सरफराज खान, शतक ठोककर चयनकर्ताओं को...

हार मानने को तैयार नहीं हैं सरफराज खान, शतक ठोककर चयनकर्ताओं को फिर दिया बल्ले से करारा जवाब

Published on

अहमदाबाद

युवा बल्लेबाज सरफराज खान का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बाद भी सरफराज को टीम इंडिया में जगह नहीं मिल रही है। विराट कोहली इंग्लैंड सीरीज से हटने के बाद उनकी जगह रजत पाटीदार टीम में आए। लेकिन सरफराज बाहर हैं। वह अभी इंडिया ए के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट खेल रहे हैं। सरफराज ने अहमदाबाद में हो रहे इस मुकाबले में तूफानी शतक ठोक दिया है।

89 गेंद पर सरफराज की सेंचुरी
नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे सरफराज खान ने इंडिया ए के लिए 89 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह उनका 14वां शतक है। लायंस के खिलाफ पिछले मैच में भी उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी। एक समय भारतीय टीम अच्छी शुरुआत के बाद 22 रन बनाने में चार विकेट खो चुकी थी। लेकिन फिर सरफराज ने पारी संभाली। उन्होंने वॉशिंगटन के साथ 169 रनों की साझेदारी बनाई।

161 रन बनाकर हुए आउट
सरफराज खान 161 रनों की पारी खेलने के बाद ओलिवर प्रिंस की गेंद पर आउट हुए। 160 गेंदों की अपनी पारी में सरफराज ने 18 चौकों के साथ ही 5 छक्के मारे। बाएं हाथ के स्पिनर कैलम पार्किंसन के खिलाफ सरफराज ने 51 गेंदों पर 66 रन बनाए। प्रिंस के खिलाप सिर्फ 14 गेंदों पर 31 रनन ठोक दिए। टेस्ट खेल चुके तेज गेंदबाज मैथ्यू पोट्स को उन्होंने 45 गेंदों पर 37 रन मारे।

कब मिलेगा टीम इंडिया में मौका?
हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि सरफराज खान को टीम इंडिया में कब मौका मिलेगा? उन्होंने साउथ अफ्रीका में इंट्रा स्क्वाड मैच में शतक भी ठोका था। 45 फर्स्ट क्लास मैच की 66 पारियों में सरफराज के नाम 3912 रन हैं। उनका स्ट्राइक रेट और औसत दोनों करीब 70 का है। इस दौरान सरफराज ने 14 शतक और 11 अर्धशतक बनाए हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी नाबाद 301 रनों की रही है।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...