9.5 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसीआईए, नेवी सील, 400 राइफल... पड़ोस में तख्तापलट करने चला था अमेरिका,...

सीआईए, नेवी सील, 400 राइफल… पड़ोस में तख्तापलट करने चला था अमेरिका, अब लेने के देने पड़ रहे

Published on

काराकास:

अमेरिका पूरी दुनिया में खुद को मानवाधिकारों का चैंपियन बताता है। लेकिन, यह एक ऐसा देश है, जो दुनियाभर के कई देशों में तख्तापलट में शामिल रहा है। हाल में ही बांग्लादेश में हुए तख्तापलट का आरोप भी अमेरिका पर ही लगा था। इसमें अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा और उनकी जगह अमेरिका के चहेते नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को गद्दी मिल गई। हालांकि, ऐसा नहीं है कि अमेरिका की ऐसी हर चाल सफल होती है। हाल में ही दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला ने अमेरिका की एक ऐसी ही चाल को विफल करने का दावा किया है। उसने एलीड कमांडो फोर्स अमेरिकी नेवी सील, खुफिया एजेंसी सीआईए के कई एजेंटों को पकड़ने का भी दावा किया है।

वेनेजुएला ने क्या आरोप लगाए?
वेनेजुएला में कुछ महीने पहले हुए राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर निकोलस मादुरो को जीत मिली थी। अमेरिका ने इस चुनाव परिणाम को खारिज कर दिया और दावा किया कि इसमें पूरी तरह से धांधली हुई और इसके मुख्य सूत्रधार मादुरो ही थे। हालांकि, वेनेजुएला की सरकार ने अमेरिका के दावे को खारिज कर दिया। इस घटनाक्रम के चंद महीने बाद वेनेजुएला ने घोषणा की कि उसने कम से कम चार अमेरिकी नागरिकों के साथ-साथ कुछ अन्य विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। सरकार का आरोप है कि वे मादुरो को उखाड़ फेंकने के लिए सीआईए और स्पेनिश खुफिया द्वारा रची गई एक अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा थे।

अमेरिकी विदेश विभाग ने दी सफाई
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि वेनेजुएला के दावे “स्पष्ट रूप से झूठे” हैं। विभाग ने संकेत दिया है कि हिरासत में लिए गए लोग वेनेजुएला के विवादित राष्ट्रपति चुनाव की अमेरिकी आलोचनाओं से जुड़े हैं, जिसके बारे में मादुरो का दावा है कि उन्होंने व्यापक संदेह के बावजूद जीत हासिल की है। आरोपों पर टिप्पणी करते हुए विदेश विभाग ने स्पष्ट रूप से कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका “वेनेजुएला में राजनीतिक संकट के लोकतांत्रिक समाधान का समर्थन करना जारी रखेगा।”

निकोलस मादुरो का मारना चाहते थे एजेंट?
वेनेजुएला के आंतरिक मंत्री (गृह मंत्री) डिओसाडो कैबेलो का दावा है कि हिरासत में लिए गए विदेशी एक संदिग्ध यूनिट का हिस्सा थे, जो मादुरो को मारने के लिए वेनेजुएला आए थे। इन संदिग्धों में चार अमेरिकी नागरिकों के अलावा दो स्पेन और एक चेक रिपब्लिक का नागरिक भी शामिल है। आंतरिक मंत्री ने कहा कि जाहिर तौर पर ये अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा 2020 में घोषित निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी या उनकी दोषसिद्धि की सूचना देने पर 15 मिलियन डॉलर का इनाम पाने की लालच से प्रेरित थे।

अमेरिकी नेवी सील का कमांडो था लीडर
कैबेलो के अनुसार, साजिश में न केवल सीआईए शामिल थी, बल्कि एक सक्रिय ड्यूटी यूएस नेवी सील द्वारा इसका नेतृत्व किया गया था। उनके पास से अमेरिका में निर्मित 400 राइफलों के अलावा कई अन्य तरह के हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए। कैबेलो का दावा है कि दो अन्य अमेरिकी नागरिक वेनेजुएला की पावर ग्रिड को हैक करने के इरादे से पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अगस्त के अंत में हुए ब्लैकआउट के पीछे भी इन्हीं का हाथ था, जिसने कम से कम नौ वेनेजुएला राज्यों और राजधानी काराकस सहित दर्जनों शहरों को प्रभावित किया था।

अमेरिका ने स्वीकारी नेवी सील की गिरफ्तारी
दिलचस्प बात यह है कि व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने पुष्टि की कि जिस व्यक्ति की पहचान वेनेजुएला ने कथित तौर पर सरगना के रूप में की है। उसका नाम विल्बर्ट कास्टानेडा है। वह अमेरिकी नौसेना का एक अधिकारी है, जिसके बारे में किर्बी ने कहा कि वह “व्यक्तिगत यात्रा” पर वेनेजुएला गया था। अन्य मीडिया ने बताया है कि कास्टानेडा मैक्सिकन-अमेरिकी दोहरी नागरिकता रखता है, नेवी सील के रूप में काम करता है। लेकिन अतीत में कुछ समय के लिए उसका दर्जा छीन लिया गया था। आरोपों की प्रकृति को देखते हुए, वेनेजुएला के दावों को स्वतंत्र रूप से सत्यापित करना लगभग असंभव है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...