14.4 C
London
Monday, June 1, 2026
HomeUncategorizedआदिपुरुष में सैफ के लुक पर विवाद, हिंदू महासभा ने बताया 'आतंकी...

आदिपुरुष में सैफ के लुक पर विवाद, हिंदू महासभा ने बताया ‘आतंकी ख‍िलजी’

Published on

फिल्म आदिपुरुष का टीजर जबसे आया है इसपर विवाद शुरू हो गया है. सुपरस्टार प्रभास की इस फिल्म के टीजर में दिखे VFX को सोशल मीडिया यूजर्स ने खराब बताया. साथ ही इसका मजाक भी उड़ा रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि ये फिल्म लाइव एक्शन की जगह एनिमेटेड लग रही है. इसके अलावा सैफ अली खान के रावण अवतार को भी पसंद नहीं किया जा रहा है.

सैफ के रावण अवतार पर उठे सवाल
अब अखिल भारत हिंदू महासभा के स्वामी चक्रपाणि महाराज ने फिल्म में सैफ अली खान के लुक की निंदा की है. उन्होंने कहा, ‘भगवान शिव के अनन्य भक्त लंकापति रावण की भूमिका में दक्षिण भारत की फिल्म आदिपुरुष में सैफ अली खान का चित्रण ऐसे किया गया है जैसे आतंकी खि‍लजी या चंगेज खान या औरंगजेब है. माथे पर ना हीं तिलक है ना ही त्रिपुंड. हमारे पौराणिक चरित्रों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं. स्वामी चक्रपाणि महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारत हिंदू महासभा/ संत महासभा.’

इसके अलावा बीजेपी की प्रवक्ता और मालविका ने भी आदिपुरुष के बारे में बात की है. उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट लिखा, ‘वाल्मीकि के रावण, इतिहास के रावण, लंकाधिपति, महाशिव के भक्त जो 64 कलाओं में माहिर थे. जिन्होंने 9 ग्रहों को अपने सिहांसन में जड़वाया था. थाईलैंड के लोग कितनी खूबसूरती से रामायण के लिए नाचते हैं. तो फिर इस कार्टून को बनाने की क्या जरूरत थी. मैं मानती हूं कि ये सही में तैमूर का पिता है. बॉलीवुड के लोग कितने बेवकूफ हैं. थोड़ी सी रिसर्च भी नहीं कर सकते.’

मालविका का पोस्ट
आदिपुरुष के टीजर में सैफ अली खान का लुक एकदम अलग नजर आया है. यहां रावण के अवतार में सैफ के बाल छोटे हैं. उन्होंने ब्लैक आउटफिट पहना है और काफी खूंखार नजर आ रहे हैं. पुष्पक विमान के बजाए सैफ को चमगादड़ जैसे दिखने वाले जीव पर उड़ते दिखाया गया है. उनका लुक सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया है. ट्विटर पर उनके लुक का मजाक तो बन ही रहा है, साथ ही यूजर्स का कहना है कि वह रावण के लुक को देखने के लिए काफी निराश हैं.

VFX पर उड़ा मजाक
स्वामी चक्रपाणि के अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी सैफ अली खान के रावण अवतार की तुलना खिलजी से की है. यूजर्स का कहना है कि डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म का रावण असली रामायण की कहानी के रावण से बिल्कुल अलग है. आदिपुरुष के टीजर में सिखाई गई लंका भी लोगों को पसंद नहीं आ रही है. इसके VFX भी कार्टून जैसे हैं. यूजर्स का कहना कि यह टीजर इतना एनिमेटेड लग रहा है कि इसके सैटेलाइट राइट्स को पोगो खरीदेगा और अपने चैनल पर कार्टून मूवी के तौर पर दिखाएगा.

डायरेक्टर ओम राउत की यह फिल्म रामायण की गाथा पर आधारित है. इसमें प्रभास, राम के रोल में नजर आएंगे. कृति सेनन, सीता के रोल में, सनी सिंह निज्जर, लक्ष्मण के रोल में, सैफ अली खान, रावण के रोल में और एक्टर देवदत्ता नागे, हनुमान के रोल में नजर आएंगे. ये फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज होगी.

 

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...