26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतालिबान को बड़ा झटका, पहली बार अफगानिस्‍तान के एक जिले पर अहमद...

तालिबान को बड़ा झटका, पहली बार अफगानिस्‍तान के एक जिले पर अहमद मसूद के ‘शेरों’ का कब्‍जा

Published on

काबुल

अफगानिस्‍तान में अमेरिका की वापसी के बाद सत्‍ता में आए तालिबान को अहमद मसूद की सेना ने बड़ा झटका दिया है। पहली बार अहमद मसूद के नेतृत्‍व वाले विद्रोही गुट नैशनल रजिस्‍टेंस फ्रंट के लड़ाकुओं ने अफगानिस्‍तान के एक जिले पर कब्‍जा कर लिया है। इस जिले का नाम शकाय है और यह देश के बदख्‍शान प्रांत का हिस्‍सा है जो ताजिकिस्‍तान की सीमा से सटा हुआ है। अब इस शकाय जिले पर विद्रोहियों का पूरी तरह से कब्‍जा हो गया है। एनआरएफ ने तालिबान के जिला गवर्नर मावली अकरम को पकड़ने का दावा किया है।

एनआरएफ ने बताया कि उसने 10 तालिबानियों को भी अपने हिरासत में ले लिया है। अफगान मीडिया के मुताबिक मसूद समर्थक विद्रोहियों ने शकाय जिले पर ठीक उस समय कब्‍जा किया है जब तालिबान का रक्षा मंत्री मुल्‍ला याकूब बदख्‍शान प्रांत के वखान इलाके के दौरे पर था। एनआरएफ के एक वरिष्‍ठ सदस्‍य ने कहा, ‘हमारे पास वीडियो है जो तालिबान के शकाय जिला के गवर्नर और 10 अन्‍य तालिबानियों को पकड़ने की पुष्टि करता है। हम इसका वीडियो जारी कर रहे हैं।’

तालिबानी प्रांत पर अपना कब्‍जा बरकरार नहीं रख पा रहे
अफगानिस्‍तान का बदख्‍शान प्रांत रणनीतिक रूप से एनआरएफ के सप्‍लाई मार्ग के लिए बहुत ही महत्‍वपूर्ण है। इसी प्रांत के जरिए एनआरएफ के सदस्‍य पंजशीर और काबुल के उपनगरीय इलाके तक जाते हैं। तालिबानी इस प्रांत पर अपना कब्‍जा बरकरार नहीं रख पा रहे हैं और इसकी वजह यह है कि यहां की जनता तालिबान का विरोध करती है। विश्‍लेषकों का मानना है कि लगातार लड़ाई तालिबान के कमजोर शासन के लिए बहुत ही घातक और खर्चीला साबित हो सकता है।

एनआरएफ ने बताया कि पिछले सप्‍ताह हुई लड़ाई में तालिबान का ब्रिगेड कमांडर मावली अब्‍दुल रहमान घायल हो गया था। इस बीच अब एनआरएफ ने एक वीडियो जारी करके दिखाया है कि शाकय जिले का तालिबानी गवर्नर उनके कब्‍जे में है। इस कब्‍जे के बाद यह साफ हो गया है कि तालिबान को इस प्रांत पर अपना कब्‍जा बरकरार रखने में बहुत ही मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं तालिबान को अभी भी कई प्रत‍िबंधों का सामना करना पड़ रहा है। दुनिया ने तालिबान की सरकार को मान्‍यता भी नहीं दी है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...